फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bad road from Bhopura Chowk to Hindon Airport, pedestrians troubled

Ghaziabad News: भोपुरा चौक से हिंडन एयरपोर्ट तक बदहाल सड़क, राहगीर परेशान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Bad road from Bhopura Chowk to Hindon Airport, pedestrians troubled
साहिबाबाद। भोपुरा चौक से हिंडन एयरपोर्ट सड़क कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त होने के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क निर्माण और सीवर संबंधी कार्यों के बाद मार्ग को दुरुस्त नहीं कराया गया। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं और मिट्टी उड़ रही है। वाहनों के गुजरने पर धूल का गुबार आसपास के दुकानदारों, राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को परेशान कर रहा है।
विज्ञापन


डिफेंस कालोनी निवासी संजय कसाना ने बताया कि सीवर लाइन डालने के बाद कई महीनों से सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। कई बार शिकायत करने पर मिट्टी से इसे भर दिया गया, लेकिन पानी बरसने से फिर गडढे हो गए है। साथ ही दिन भर मिट्टी उड़ने से लोगों का चलना मुश्किल है। निवासी मोनू ने बताया कि पहले भी कई बार नगर निगम से सड़क को दुरुस्त कराने की मांग की है लेकिन सुनवाई नहीं की जा रही। नगर निगम निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता एनके चौधरी ने बताया कि टूटी सड़क का निर्माण का कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed