{"_id":"57b9e02a4f1c1bf654d4ef4c","slug":"babarpur-block-traffic-spent-several-trains-from-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबरपुर में ट्रैफिक ब्लाक, गाजियाबाद से गुजारी कई ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबरपुर में ट्रैफिक ब्लाक, गाजियाबाद से गुजारी कई ट्रेनें
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
Updated Sun, 21 Aug 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-अंबाला रेल सेक्शन के बाबरपुर ब्लाक पर रविवार को ट्रैफिक ब्लाक रहा। इसके चलते नई दिल्ली-अमृतसर सुपरफास्ट समेत कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट कर गाजियाबाद-मेरठ के रास्ते चलाया गया। हालांकि इन ट्रेनों का स्टॉपेज गाजियाबाद में नहीं रहा। वहीं सरयू-यमुना एक्सप्रेस को बीच में आधे घंटे के लिए रोका गया।
विज्ञापन
नार्दन रेलवे के सीपीआरओ नीरज शर्मा के मुताबिक इलेक्ट्रॉनिक इंटरलाकिंग कार्य के चलते यहां रविवार को पांच ट्रैफिक ब्लाक लिए गए। इसकी वजह से इस रूट पर ट्रेनों का रूट बाधित रहा। रविवार को नई दिल्ली-अमृतसर सुपरफास्ट एक्सप्रेस नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ और सहारनपुर के जरिए अंबाला भेजी गई।
विज्ञापन
वापसी में अमृतसर-नई दिल्ली सुपरफास्ट को भी अंबाला से सहारनपुर और गाजियाबाद के रास्ते दिल्ली भेजा गया। इसके अलावा अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस ट्रेन को अंबाला से सहारनपुर-मेरठ के रास्ते खुर्जा भेजा गया।
विज्ञापन
इससे पहले 20 अगस्त को साईं नगर शिरडी-कालका सुपरफास्ट और हुजूर साहिब नांदेड़-अमृतसर सचखंड एक्सप्रेस को भी नई दिल्ली से पानीपत की बजाय गाजियाबाद-मेरठ के रास्ते अंबाला भेजा गया था।