फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   यूट्यूब

कोरोना काल में यूट्यूब पर लोग दिखा रहे अपना हुनर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 05:00 PM IST
विज्ञापन
यूट्यूब
\n\n\n\nकोरोना काल में यूट्यूब पर लोग दिखा रहे अपना हुनर\n\n- लॉक डाउन के बीच टीएचए के कई लोगों ने  बनाया अपना यूट़्यूब चैनल\n\n- कोई कुकिंग की रेसिपी डाल रही तो कोई आर्ट एंड क्राफ्ट का हुनर शेयर कर रही लोगों से
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। कोरोना काल में महिलाएं व युवा अपने हुनर को दूसरों तक पहुंचाने में यूट्यूब चैनल का सहारा ले रहे हैं। इस खाली समय को सभी अपने हुनर को निखारने में जुटे हैं। साथ ही दूसरो के साथ ही अपना हुनर शेयर करना चाहते है जिसकी वजह से सभी ने यूट्यूब चैनल बनाए हैं। खास बात यह है कि महिलाएं जहा यूट्यूब चैनल पर रेसिपी विधि शेयर कर रही हैं वहीं युवा फिटनेस के लिए एरोबिक्स और कराटे जैसे हुनर को शेयर कर रहे हैं।\n\nयूट्यूब चैनल बनाने में टीएचए के लोग आगे हैं। हर कोई अपनी कला को सबके सामने लाना चाहता है। इंदिरापुरम की गीता कंडपाल और वैशाली की निशा शंकर ने अपना यूट्यूब चैनल तैयार किया है जिस पर यह दोनों अपनी अलग-अलग रेसिपी बनाना सिखा रही है। दोनों ही प्रतिदिन अलग-अलग रेसिपी तैयार कर यूट्यूब चैनल पर अपलोड कर रही हैं। वहीं इंदिरापुरम कराटे क्लास अब यूट्यूब चैनल पर आ गया है। कराटे ट्रेनर पुष्पेंद्र रावत ने लॉकडाउन के बीच अपना यूट्यूब चैनल तैयार किया और अब हर रोज कराटे के टिप्स अपने चैनल पर अपलोड कर रहे हैं। पुष्पेंद्र का कहना है कि वर्तमान में बच्चों को एकत्रित कर उन्हें क्लास देना संभव ही नहीं और यह अगले कई माह तक नहीं हो सकता। ऐसे में वह अपने स्टूडेंट्स को वीडियो तो भेजते ही हैं अब यूट्यूब चैनल ही तैयार कर लिया है ताकि उनके स्टूडेंट्स के साथ ही अन्य बच्चे भी इस चैनल के जरिए कराटे क्लास की प्रैक्टिस कर सकें और खुद को निरोग रख सकें। वसुंधरा के जिमनास्टिक अमित श्रीवास्तव ने भी अपना यूट्यूब चैनल तैयार किया है और एरोबिक के साथ ही फिटनेस मंत्रा के वीडियो तैयार कर अपने चैनल पर शेयर कर रहे हैं। अमित का कहना है कि वर्तमान में अपने लोगों से जुड़े रहने का यह एक बेहतर विकल्प है। अमित कहते हैं आपमें यदि कोई हुनर है तो इसे दूसरों के साथ शेयर करने के लिए यूट्यूब चैनल काफी उपयोगी साबित हो रहा है।\n\n--------------\n\nनिशा ठाकुर\n\n\n
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed