{"_id":"5ed3877f8ebc3e909b66b167","slug":"b-ii-l-l-e-l119","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश से सड़कें हुईं जलमग्न, तुलसी निकेतन में घरों में कैद हुए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश से सड़कें हुईं जलमग्न, तुलसी निकेतन में घरों में कैद हुए लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झमाझम बारिश से सड़कें हुईं जलमग्न, तुलसी निकेतन में घरों में कैद हुए लोग - सड़कों में पानी भरने से तुलसी निकेतन के दो हजार से अधिक फ्लैटों के लोग परेशान - सीआइएसएफ रोड पर एसटीपी का पानी भरने से भी हो रही थी लोगों को दिक्कत माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। झमाझम बारिश से रविवार तड़के टीएचए के तुलसी निकेतन इलाके में खस्ताहल सड़कों पर जलभराव हो गया। इससे कालोनी के करीब दो हजार फ्लैटों में रहने वाले लोग घरों में कैद हो गए। वहींं, श्याम पार्क, शालीमार गार्डन 150 फुटा रोड,राजेंद्र नगर डॉ राम मनोहर लोहिया पार्क, विक्रम एंकलेव, पसौंडा, करहैड़ा, भोपुरा और डीएलएफ कालोनी, मकनपुर, वसुंधरा, वैशाली, इंदिरापुरम समेत कई इलाकों की टूटी सड़कों पर जलभराव हो गया। लोगों को जरूरी सामान खरीदने में भी दिक्कत हुई।
श्याम पार्क एक्सटेंशन निवासी एसपी सिंह ने बताया कि बारिश के कारण कालोनी में जगह-जगह सड़कों पर जलभराव हो गया है। पानी निकासी का कोई इंतजाम भी नहीं है। कालोनी की मेन रोड पर बना नाला काफी समय से साफ नहीं हुआ है। जिसके कारण नाले में कूड़े का ढेर जमा रहता है। कालोनी के करीब 250 परिवारों का गंदा पानी और बारिश का पानी सड़क पर जमा हो जाता है। इधर, इंदिरापुरम के सीआइएसएफ रोड पर पहले से एसपीटीपी का पानी भरा था। बारिश होने के बाद वहां स्थिति और बदतर हो गई। नोएडा और दिल्ली जाने वाले वाहन चालकों को इस रूट पर जलभराव से दिक्कत हुई। इसके अलावा मकनपुर गांव की गलियों में भी गंदे पानी की निकासी का कोई इंतजाम नहीं है। तुलसी निकेतन में फंसे हजारों लोग ः पार्षद विनोद कसाना का कहना है कि तुलसी निकेतन में दो हजार से अधिक लोग फ्लैटों में रहते हैं। यहां सीवर की सफाई के लिए एसटीपी पहले से ही खराब है। इससे बारिश होने के बाद जलभराव के साथ सीवर का पानी भी सड़कों पर भर जाता है। लोगों को बदबू और गंदगी के बीच होकर जरूरी काम के लिए निकलना पड़ता है। कई बार रास्तों को बनवाने के लिए निगम में शिकायत दी गई। लेकिन अभी तक सड़क निर्माण और एसटीपी ठीक नहीं हुआ है। -------------------- सुमित शिशौदिया
विज्ञापन
विज्ञापन