फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   बारिश से शहर में हुआ जलभराव

विजयपार्क के लोगों को तीन दिन से नहीं मिल रहा पानी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 06:11 PM IST
विज्ञापन
बारिश से शहर में हुआ जलभराव
\n\nविजयपार्क के लोगों को तीन दिन से नहीं मिल रहा पानी\n\n- पानी न आने से परेशान हैं लोग, एक दिन में खरीदना पड़ रहा पांच से सात बोतल पानी\n\nमाई सिटी रिपोर्टर\n\nसाहिबाबाद। शालीमार गार्डन में पानी की समस्या लगातार बनी हुई है। विजय पार्क आवासीय सोसाइटी, शालीमार गार्डन मेन ए ब्लॉक में लोग पिछले तीन दिन से पानी न आने से काफी परेशान हैं। पानी न मिलने से लगातार लोगों को बोतल बंद पानी पर निर्भर होना पड़ रहा है।\n\nस्थानीय लोगों की शिकायत है कि निगम की तरफ से तीन-चार दिन पानी सप्लाई किया जाता है वहीं फिर बीच में कुछ ना कुछ समस्या से 2 से 3 दिन पानी नहीं आ पाता।  शालीमार गार्डन मैन में पानी का प्रेशर बिल्ड करने के लिए सी ब्लॉक टंकी भी चलाई जाती है जिससे पानी ऊपरी मंजिल तक पहुंच सके। पिछले 3 दिन से उस टंकी में ही प्रॉब्लम है, जिसकी वजह से विजयपार्क के लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। पानी आता भी है तो 10 से 15 मिनट के लिए आता है, उसमें भी प्रेशर से न आने की वजह से लोगों को पानी आपूर्ति की समस्या बनी हुई है। स्थानीय निवासी नरेंद्र का कहना है कि पानी की आपूर्ति न होने की वजह से एक दिन में पांच से सात बोतल तक पानी खरीदना पड़ रहा है। इसकी वजह से अतिरिक्त खर्च का बोझ़ पड़ रहा है। शालीमार गार्डन में लगातार पानी की समस्या से स्थानीय लोग काफी परेशान हैं और नगर निगम से इसका स्थायी हल निकालने की अपील कई बार कर चुके हैं।\n\n-----------------\n\n\n
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed