{"_id":"6849d54db811c0bd8f039319","slug":"awas-vikas-demolished-illegal-construction-in-vasundhara-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-6093-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: आवास विकास ने वसुंधरा में ढहाया अवैध निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: आवास विकास ने वसुंधरा में ढहाया अवैध निर्माण
विज्ञापन
वसुंधरा। सेक्टर-2 व 10 में स्वीकृत मानचित्र के विपरीत हो रहे निर्माण को आवास विकास परिषद की टीम ने बुधवार को तोड़ गिराया। कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों ने काफी विरोध किया लेकिन पुलिस बल के सहयोग से सभी को शांत कर कार्रवाई पूरी की गई।
आवास विकास परिषद के अधीक्षण अभियंता अजय कुमार मित्तल ने बताया कि वसुंधरा में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि विगत महीनों में पुलिस बल उपलब्ध न हो पाने के कारण अवैध निर्माणों के विरुद्ध कार्रवाई प्रभावित हुई थी। बुधवार को पुलिसबल मिलते ही ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि बिल्डर द्वारा स्वीकृत मानचित्र के विपरीत व अधिक निर्माण कराया जा रहा था जिसके खिलाफ कार्रवाई की गई।