फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Auto rider miscreants stole Rs 1.10 lakh from woman's bag

Ghaziabad News: ऑटो सवार बदमाशों ने महिला के बैग से उड़ाए 1.10 लाख रुपये

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Auto rider miscreants stole Rs 1.10 lakh from woman's bag
मोदीनगर। ऑटो सवार बदमाशों ने साथ बैठी महिला के बैग से 1.10 लाख रुपये साफ कर दिए। महिला बच्चों के एडमिशन के लिए रकम उधार लेकर वापस अपने घर जा रही थी। इसी बीच बदमाशों ने मौका देखकर घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। गाजियाबाद स्थित चिरंजीव विहार निवासी अनुराधा सोमवार रात नगर की वैशाली कॉलोनी में अपने भाई अंकुर चौधरी के पास आई थी। बताया गया कि उसे बच्चों के एडमिशन के लिए रुपयों की जरूरत थी। अपने भाई से 1.10 लाख रुपये लेकर वह घर लौट रही थी। रकम उसने एक बैग में रखी हुई थी। वह सागर कूलर से एक ऑटो में बैठ गई। अनुराधा ने बताया कि ऑटो में पहले से ही एक महिला, पुरुष और बच्चा सवार थे। थोड़ी देर बाद अनुराधा ने बैग चेक किया तो रकम गायब मिली। उसने शोर मचाया मगर पहले से सवार तीनों लोग भाग गए। एसीपी ने बताया कि तहरीर के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed