{"_id":"582f39424f1c1bfe518fdd7a","slug":"atul-maheshwari-scholarship-exam-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा कल
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Fri, 18 Nov 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
Atul Maheshwari Scholarship
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 20 नवंबर को एनएच-24 आध्यात्मिक नगर स्थित आईएमएस इंजीनियरिंग कालेज में दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली में नौवीं और दसवीं के विद्यार्थी सुबह 10 बजे से 11.30 बजे तक परीक्षा देंगे
दूसरी पाली में ग्यारहवीं और बारहवीं के विद्यार्थी दोपहर 2 बजे से 3.30 बजे की पाली में परीक्षा देंगे। परीक्षा केंद्र पर पेपर शुरू होने से आधा घंटा पहले परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
सुबह की पाली में 9.45 बजे और दोपहर की पाली में 1.45 बजे के बाद केंद्र पर परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
पहली पाली में नौवीं और दसवीं के 1341 जबकि दूसरी पाली में ग्यारहवीं और बारहवीं के 3094 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। गाजियाबाद और हापुड़ दोनों जनपदों के स्टूडेंट्स के लिए आईएमएस इंजीनियरिंग कालेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से छात्रवृत्ति परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं, जिन स्टूडेंट्स को एडमिट कार्ड ई-मेल से डाउनलोड करने में परेशानी पेश आ रही है, वे लिंक http://www.amarujala.com/atul-maheshwri-chhatravritti-2016 पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
इसके लिए विद्यार्थियों को सबसे पहले गूगल में इस लिंक को डालकर सर्च करना होगा। सर्च बटन दबाते ही स्क्रीन पर अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2016 का लिंक खुलेगा। इस लिंक से पेज ओपन करने पर डाउनलोड एडमिट कार्ड लिखा आएगा।
फिर उसके नीचे दो खाने बने होंगे, पहले में ई-मेल आईडी या दूसरे में अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालकर सबमिट बटन क्लिक करना होगा। उसके बाद नीचे नाम चुनने को कहा जाएगा, क्योंकि एक ही नाम के कई विद्यार्थी हो सकते हैं। जैसे ही आप अपना नाम चुनेंगे, उसके नीचे डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें लिखा आएगा।
जैसे ही आप क्लिक करेंगे, आपका एडमिट कार्ड डाउनलोड हो जाएगा। आप उसका प्रिंट ले लें। परीक्षार्थियों को अगर कोई समस्या आती है, या कोई शंका हो तो वे अमर उजाला फाउंडेशन के नोएडा कार्यालय में फोन नंबर 0120-4649136 और 0120-4694138 पर संपर्क कर सकते हैं।
जिन सेंटरों पर दृष्टिहीन विद्यार्थियों ने ऑनलाइन फार्म भरे हैं, वे अपने साथ राइटर लेकर आएं। राइटर उनसे एक कक्षा नीचे का होना चाहिए। राइटर को भी अपने स्कूल का पहचान पत्र साथ लेकर आना होगा।
-
मोबाइल रहेगा प्रतिबंधित, सिटी कोड 43
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में परीक्षार्थियों के लिए मोबाइल लाने पर प्रतिबंध है। अपने साथ मोबाइल लाने वाले परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। दूसरी ओर गाजियाबाद में परीक्षा देने वाले गाजियाबाद व हापुड़ के परीक्षार्थियों को ओएमआर सीट में 43 सिटी कोड भरना होगा।
वहीं, सुबह की पाली में नौवीं-दसवीं के परीक्षार्थियों का सेंटर कोड 01 और दोपहर में 11वीं-12वीं के स्टूडेंट्स का सेंटर कोड 02 होगा।