फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Attention LPG consumers: Cylinder costs will rise if e-KYC is not completed by tomorrow.

एलपीजी उपभोक्ता ध्यान दें : कल तक ई-केवाईसी नहीं कराई तो बढ़ेगा सिलिंडर का खर्च

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Attention LPG consumers: Cylinder costs will rise if e-KYC is not completed by tomorrow.

विज्ञापन
गाजियाबाद। जिले के करीब 1.25 लाख एलपीजी उपभोक्ताओं के पास ई-केवाईसी कराने के लिए अब सिर्फ दो दिन बचे हैं। तेल कंपनियों ने 30 सितंबर तक ई-केवाईसी कराने की अंतिम समयसीमा तय की है। जिला पूर्ति विभाग के अनुसार, तय समय में प्रक्रिया पूरी नहीं करने वाले उपभोक्ताओं को सब्सिडी का लाभ नहीं मिलेगा और घरेलू सिलिंडर की आपूर्ति कॉमर्शियल दर पर किए जाने की कार्रवाई की जाएगी।
जिले में करीब 12 लाख एलपीजी उपभोक्ता हैं। इनमें से लगभग सवा लाख उपभोक्ताओं ने अभी तक ई-केवाईसी पूरी नहीं कराई है। तेल कंपनियों की ओर से इसे ई-केवाईसी का पांचवां और अंतिम मौका बताया गया है।
विज्ञापन


घर बैठे भी करा सकते हैं ई-केवाईसी
इंडेन, एचपी गैस और भारत गैस के आधिकारिक मोबाइल ऐप से घर बैठे बायोमेट्रिक या चेहरे के सत्यापन के जरिये ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। इसके अलावा उपभोक्ता संबंधित गैस एजेंसी पर जाकर आधार कार्ड और बायोमेट्रिक सत्यापन के माध्यम से ई-केवाईसी करा सकते हैं। नौकरी या अन्य कारणों से दूसरे शहर अथवा राज्य में रहने वाले उपभोक्ता संबंधित तेल कंपनी की नजदीकी गैस एजेंसी पर जाकर भी प्रक्रिया पूरी करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
तेल कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों और गैस एजेंसी संचालकों के साथ समीक्षा बैठक की गई है। सभी एजेंसी संचालकों को लंबित उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी जल्द पूरी कराने के निर्देश दिए गए हैं। 30 सितंबर के बाद किसी भी उपभोक्ता को अतिरिक्त छूट नहीं दी जाएगी।
-अमित तिवारी, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed