फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Attempt to snatch chain from a girl, girl kept getting dragged but did not let go of the thief's hand

Ghaziabad News: युवती से चेन छीनने का प्रयास, घिसटती गई युवती, नहीं छोड़ा चोर का हाथ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Attempt to snatch chain from a girl, girl kept getting dragged but did not let go of the thief's hand
कौशांबी। वैशाली सेक्टर दो स्थित कामना अपार्टमेंट निवासी पुष्पा शाव के सामने बाइक सवार चेन छिनैती करने वाले भी पानी भरते नजर आए। 14 मई को वैशाली सेक्टर दो में बाइक सवार युवकों ने उनके गले से चेन खींचने का प्रयास किया। युवती ने एक चोर का हाथ और अपने गले में पड़ी चेन को कस के पकड़ लिया। कुछ दूर तक घिसटने के बाद भी चोर का गिरेबान नहीं छोड़ा। वहीं, शोर सुनकर एक ई-रिक्शा चालक ने बाइक का रास्ता रोका तब एक चोर लोगों के हत्थे चढ़ गया, लेकिन दूसरा भाग निकला। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर पकड़े गए आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपी दिल्ली के मयूर विहार फेज एक स्थित त्रिलोक पुरी का रहने वाला रिहान है।
विज्ञापन


दर्ज मुकदमे में पुष्पा शाव ने बताया कि 14 मई की शाम वह वैशाली सेक्टर तीन से अपने घर लौट रही थीं। महागुन मॉल वाले मार्ग पर पहुंचीं तभी पीछे से बाइक पर आए दो युवकों ने उनके गले से चेन छीनने का प्रयास किया। उन्होंने बाइक सवारों का इरादा भांपते हुए तत्काल चेन को कसकर पकड़ लिया और बदमाश का हाथ भी पकड़ लिया। युवक ने चेन नहीं छोड़ी और संतुलन बिगड़ने के कारण वह गिर गईं और कुछ दूर तक घिसटती चली गईं। गिरने के कारण वह चिल्लाई और उनकी चेन छीनने से बच गई। शोर मचाने पर वहां से गुजर रहे काफी लोग आ गए। भीड़ को अपनी तरफ आते देख बाइक सवार भागने लगे, लेकिन तभी एक ई-रिक्शा चालक ने अपना ई-रिक्शा बाइक से टकरा दिया। मौके का फायदा उठाकर एक आरोपी भाग निकला, लेकिन दूसरे को भीड़ ने पकड़ लिया। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी रिहान है जो अपने साथी पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार स्थित मस्जिद वाली गली निवासी माजिद उर्फ कैफ के साथ वारदात करने आया था। बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। वहीं, युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed