फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Attempt to rob pediatrician, miscreant ran away while firing

Ghaziabad News: बाल रोग विशेषज्ञ से लूट का प्रयास, फायरिंग करते हुए भागा बदमाश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Attempt to rob pediatrician, miscreant ran away while firing
मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर बैंक कॉलोनी के बाहर शनिवार रात बदमाशों ने घर से निकलते ही बाल रोग विशेषज्ञ से लूट का प्रयास किया। लूट में विफल होने पर बदमाश ने फायरिंग कर दी। गोली की आवाज सुनकर भीड़ को देख बदमाश हवा में फायरिंग करता हुआ साथी बदमाश की बाइक पर बैठ कर भाग गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे चिकित्सकों ने घटना पर रोष जताते हुए शीघ्र खुलासे की मांग की। बैंक कॉलोनी निवासी डॉ. श्याम सिंह बाल रोग विशेषज्ञ हैं। घर, क्लीनिक और नर्सिंग होम साथ साथ ही हैं। बताया कि शनिवार रात डॉ. श्याम सिंह घर से क्लीनिक के लिए निकले। चिकित्सक के हाथ में एक थैला था। घर से दस कदम चलते ही एक अनजान युवक ने रोगी दिखाने के बहाने चिकित्सक को रोक लिया और मौका देखते ही उनके हाथ से थैला छीनने लगा। चिकित्सक ने थैला नहीं छोड़ा तो बदमाश ने पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दी। छीना-झपटी में थैला फट गया और सामान सड़क पर बिखर गया। गोली की आवाज सुनकर लोग उधर की तरफ दौड़े तो बदमाश के पैर उखड़ गए और वह कुछ दूर खड़े दूसरे बदमाश की बाइक पर बैठकर हवाई फायरिंग करता हुआ भाग गया। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय व एसएचओ मोदीनगर सुभाष पांडेय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और पूछताछ की। उन्होंने बताया कि मामले की अभी तहरीर नहीं मिली है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed