{"_id":"679bbfae63af5d8b640c370a","slug":"attempt-to-burn-woman-report-filed-against-three-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-564027-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: महिला को जलाने का प्रयास, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: महिला को जलाने का प्रयास, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
गाजियाबाद। शास्त्रीनगर निवासी महिला ने पति पर दोस्तों के साथ संबंध बनाने और विरोध पर जलाने के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार पति की मां उसे जातिसूचक शब्दों से बुलाती है और बहू मानने से इन्कार कर घर से निकाल दिया। महिला ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
पुलिस आयुक्त काे दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह एक युवक के साथ एक साल तक सहमति संबंध में रहीं। जब उन्होंने शादी के लिए कहा तो आरोपी ने मना कर दिया और मारपीट की। परेशान होकर युवती ने पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिस के आने पर आरोपी और उसके परिजन शादी के लिए तैयार हो गए। आरोपी ने पीड़िता के साथ घर में ही अपनी मां और दोस्त की मौजूदगी में शादी कर ली। शादी के बाद पति ने अपने दोस्त के साथ मिलकर जबरन एक पत्र तैयार कराया। इसमें लिखवाया कि उसने शादी अपनी मर्जी से की है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने शादी दुष्कर्म के मुकदमे से बचने के लिए की है। एसीपी कविनगर स्वतंत्र सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।