फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Attack on the councilor who went to sanitize the neighborhood

मोहल्ले में सेनेटाइज कराने गए सभासद पर जानलेवा हमला

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 05:14 PM IST
विज्ञापन
Attack on the councilor who went to sanitize the neighborhood
- पीड़ित सभासद के भाई ने दर्ज कराई नगर कोतवाली में एफआईआर -  पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी मोहल्ला लाल तालाब की घटना बुलंदशहर। नगर क्षेत्र में लाल तालाब के समीप कुछ लोगों ने फॉगिंग कराकर लौटते वार्ड सभासद पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में सभासद गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके हाथ की हड्डी भी टूट गई। मामले में एक नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। नगर कोतवाली में अधिवक्ता संजय शर्मा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि उसके भाई सुनील शर्मा वार्ड नंबर 25 के सभासद हैं। कोरोना महामारी से बचाव हेतु सभासद सुनील शर्मा द्वारा वार्ड में फॉगिंग कराई जा रही थी। आरोप है कि बीती रात फॉगिंग कराकर लाल तालाब के समीप गुरूद्वारे वाली गली से बाहर निकलने के दौरान आरोपी काके पुत्र महेश एवं एक अन्य अज्ञात व्यक्ति ने हथियार से सभासद सुनील शर्मा पर हमला कर दिया। हथियार के प्रहार से सभासद सुनील शर्मा घायल हो गया। हमले में हाथ की हड्डी भी टूट गई। घायल सभासद को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी अरुणा राय ने बताया कि मामले में जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed