फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ATMs are empty most of the THA, people upset

टीएचए के अधिकांश एटीएम रहे खाली, लोग परेशान

Sat, 07 Jan 2017 09:37 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sat, 07 Jan 2017 09:37 PM IST
विज्ञापन
ATMs are empty most of the THA, people upset
एटीएम बंद - फोटो : file photo

नोटबंदी के बाद से केंद्र सरकार और आरबीआई लगातार दावा कर रहे हैं कि कैश की कमी नहीं है। बैंकों और एटीएम में पर्याप्त मात्रा में कैश पहुंचाया जा रहा है। बावजूद इसके शनिवार को पूरे  जनपद में कैश की कमी रही। टीएचए समेत पुराने शहर के अधिकांश एटीएम कैशलेस रहे। जो खुले थे उनमें लंबी लाइन लगी रही।

विज्ञापन


वहीं बैंक में लंबी लाइन में घंटों खड़े रहने के बाद भी लोग अपने खाते से कैश नहीं निकाल पाए। बैंकों और एटीएम में सर्वर डाउन होने से लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।      एटीएम के खाली होने से लोगों की दिक्कतें कम नहीं हो रही हैं। शनिवार को पूरे दिन लोग कैश निकालने के लिए एटीएम की तलाश में भटकते रहे।
विज्ञापन


दोपहर एक बजे तक वैभव खंड स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम में पैसा डाला गया तो वहां लोगों की लंबी कतार लग गई। रुपये निकालने के लिए लोग मशक्कत करते नजर आए। यह दिक्कत वैशाली, वसुंधरा, राजेंद्र नगर, साहिबाबाद के अधिकांश इलाकों में भी बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों का कहना था कि रविवार को अवकाश है, ऐसे में अब सोमवार को ही कैश मिलने की उम्मीद है। उधर, पुराने शहर में भी एटीएम खाली ही रहे। नवयुग मार्केट में एसबीआई, और सेंट्रल बैंक के एटीएम से ही कैश निकला।


कारपोरेशन बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, इलाहाबाद बैंक, युनाइटेड बैंक, यूनियन बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, बैंक ऑफ इंडिया आदि के एटीएम खाली ही रहे। यही स्थित शहर के अन्य एटीएम में भी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed