फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   atmhatya karne nadi par pahunchi mahila, police ne bachaya

आत्महत्या करने नदी पर पहुंची महिला, पुलिस ने बचाया

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 05:59 PM IST
विज्ञापन
atmhatya karne nadi par pahunchi mahila, police ne bachaya
- संदिग्ध हालत में महिला को घूमते देख राहगीर ने दी थी पुलिस को सूचना - पारिवारिक विवाद के चलते आत्महत्या करने पहुंची थी महिला, पुलिस ने समझा कर घर भेजा ------------------------------------------ माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। महिला के नदी में कूदकर आत्महत्या करने की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और महिला से पूछताछ की तो पता चला कि उसके पति से उसका झगड़ा हो गया था। जिसके चलते वह आत्महत्या करने नदी पर पहुंची थी। हालांकि बाद में पुलिस ने उसे समझा-बुझाकर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मामला विजयनगर थाना क्षेत्र का है। बताया गया है कि इंदिरापुरम की रहने वाली एक महिला शुक्रवार को हिंडन नदी के निकट बैठी हुई थी। इसी दौरान उधर से गुजर रहे एक युवक ने महिला को बैठे हुए देखा तो उसने उससे पूछताछ की। इस पर पता चला कि उसका उसके पति से झगड़ा हो गया है। जिसके चलते युवक ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस का तत्काल मौके पर पहुंची और महिला से पूछताछ की। जल निगम चौकी प्रभारी रामगोपाल ने बताया कि महिला पति से झगड़ा होने पर गुस्से में घर से निकल आई थी। समझा-बुझाकर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इसके साथ ही उसके पति को आगे से पत्नी के साथ झगड़ा न करने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed