{"_id":"6aece596f523652a1e0d16ec","slug":"athletes-from-ghaziabad-won-16-medals-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-1016737-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: गाजियाबाद के खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: गाजियाबाद के खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक
विज्ञापन
गाजियाबाद। 16वें अंतरविद्यालयीय खेल समारोह में शानदार प्रदर्शन करते हुए गाजियाबाद के खिलाड़ियों ने 16 पदक अपने नाम किए। जेबीएम ग्लोबल स्कूल की ओर से चार नवंबर को आयोजित प्रतियोगिता में दिल्ली पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों की एथलेटिक्स स्पर्धाओं में प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण, पांच रजत और सात कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
प्रतियोगिता में अंडर-16 वर्ग की 200 मीटर दौड़ में उद्यान चौधरी ने स्वर्ण पदक हासिल किया। इसी वर्ग में उजैफ सैफी ने गोला फेंक और चक्का फेंक स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतकर दोहरी सफलता हासिल की। अंडर-14 वर्ग की गोला फेंक स्पर्धा में जीविका सिंह ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में अंडर-16 वर्ग की 200 मीटर दौड़ में स्तव्य शर्मा, अंडर-14 वर्ग की 100 मीटर दौड़ में तनिषा सिंह, लंबी कूद में केशवी सेंगर और 400 मीटर दौड़ में वर्णया त्यागी शामिल रहीं। अंडर-16 वर्ग की लंबी कूद स्पर्धा में शुभि भारद्वाज ने रजत पदक हासिल किया।
विज्ञापन
कांस्य पदक जीतने वालों में अंडर-16 रिले स्पर्धा की टीम में शामिल स्तव्य शर्मा, अर्णिका गर्ग, कौस्तुभी सिंघल और अनुष्का नेहरा रहीं। अंडर-14 वर्ग की 200 मीटर दौड़ में आराध्या सिंह, 400 मीटर दौड़ में शरण्या शर्मा और गोला फेंक में तन्वी सिंह ने कांस्य पदक जीता।