{"_id":"68996a28ca8021d5410c92c4","slug":"assistant-sub-inspector-died-in-collision-between-car-and-tractor-trolley-2025-08-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हापुड़ में ASI की दर्दनाक मौत: कार-ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत, उड़ गए परखच्चे...गाड़ी में बुरी तरह फंसा शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़ में ASI की दर्दनाक मौत: कार-ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत, उड़ गए परखच्चे...गाड़ी में बुरी तरह फंसा शव
Mon, 11 Aug 2025 09:28 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 11 Aug 2025 09:28 AM IST
सार
हापुड़ देहात में देर रात कार और ट्रैक्टर टॉली की टक्कर में सहायक उपनिरीक्षक की मौत हो गई। भिड़ंत इतनी भयानक थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और सोनू कार में बुरी तरह फंस गए थे।
विज्ञापन
कार सवार सहायक उपनिरीक्षक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के एनएच- 334 स्थित पटना गांव के पास देर रात कार व ट्रैक्टर ट्रॉली की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कर सवार सहायक उपनिरीक्षक सोनू बालियान की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
रविवार की रात करीब साढ़े दस बजे सोनू मेरठ रोड स्थित पुलिस लाइन से कार में सवार होकर थाना हाफिजपुर जा रहे थे। एसपी ज्ञानंजय सिंह ने दुर्घटना स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
मृतक सोनू बालियान जिला मुजफ्फरनगर थाना भोराकला के गांव सदरूद्दीननगर के मूल निवासी थे। वर्ष 2017 में सोनू पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। वर्तमान में वह थाना हाफिजपुर में सहायक उपनिरीक्षक कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात थे। इससे पहले सोनू बालियान थाना देहात में भी तैनात रहे थे।
विज्ञापन
एनएच- 334 स्थित पटना गांव के पास उनकी कर की ट्रैक्टर ट्राली से जोरदार भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी भयानक थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और सोनू कार में बुरी तरह फंस गए थे।
दुर्घटना की सूचना पर थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत कर सोनू को कार से बाहर निकाला। लेकिन तबतक उनकी मौत हो चुकी थी। एसपी ज्ञानंजय सिंह ने भी दुर्घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मृतक सोनू बालियान अपने पीछे अपनी पत्नी, पुत्र व पुत्री को छोड़ गए हैं।