फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ashu Malik Azam Khan's U-turn on opposition

आजम खान के विरोध पर आशु मलिक का यूटर्न

Tue, 06 Sep 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला मोदीनगर/मुरादनगर
ब्यूरो,अमर उजाला मोदीनगर/मुरादनगर Updated Tue, 06 Sep 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
Ashu Malik Azam Khan's U-turn on opposition
एमएलसी आशु मलिक - फोटो : अमर उजाला
कैबिनेट मंत्री आजम खान के विरोध पर एमएलसी आशु मलिक ने 24 घंटे में ही यूटर्न ले लिया है। कल तक कार्यक्रम में नहीं बुलाने पर खफा आशु मलिक मंगलवार को उनकी शान में कसीदे पढ़ते रहे।
विज्ञापन


उन्होंने प्रेस नोट जारी कर आजम खान को वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं से संयम रखने के साथ वरिष्ठ नेताओं का सम्मान करने का आह्वान किया है। बता दें कि सोमवार को हिंडन किनारे नवनिर्मित आला हजरत हज हाउस के उद्घाटन समारोह से एमएलसी आशु मलिक और उनके भाई जिला पंचायत अध्यक्ष नूरहसन मलिक का नाम काट दिया गया था।
विज्ञापन


इसके चलते उनके समर्थकों ने मुरादनगर में कैबिनेट मंत्री आजम खान का पुतला तक फूंका गया था। इतना ही नहीं आशु मलिक भी कार्यक्रम से नाम काटे जाने पर खासे खफा थे, मगर 24 घंटे में ही आशु मलिक ने इस मुद्दे पर यू-टर्न ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि लखनऊ से आला कमान ने आशु मलिक को हड़काया है। हालांकि आशु मलिक इससे इनकार कर रहे है। उनका कहना है कि चुनावी माहौल है। उनके द्वारा आजम खान की शान में कोई गुस्ताखी नहीं की गई है।

मुख्यमंत्री और अन्य अतिथियों के सम्मान में अभिवादन के लिए कार्यकर्ताओं ने होर्डिंग्स लगाए थे, जिस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव, आजम खान और मुख्यमंत्री के फोटो थे, मगर इन होर्डिंग्स को कार्यक्रम से एक दिन पहले नगर निगम ने रात में हटा दिए थे।

इसके चलते कार्यकर्ता आहत हुए थे और उन्होंने आजम खान के विरोध में बयानबाजी कर दी थी। एमएलसी का कहना है कि आजम खान हमारे नेेेता और मैं उनका सम्मान करता हूं। लखनऊ की सत्ता में अपनी ऊंची पहुंच रखने वाले आशु मलिक का अचानक यूटर्न लेना कार्यकर्ताओं में चर्चा का विषय बना है।

भाजपाइयों ने शहरी विकास मंत्री का पुतला फूंका

 बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के खिलाफ अपमानजनक शब्द बोलने पर भाजपाइयों ने मंगलवार सुबह नाईपुरा रोड पर शहरी विकास मंत्री का पुतला फूंका। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर विकास मंत्री आजम खान के लिखाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की।

सुबह करीब 11 बजे भाजपा नेता नंदकिशोर गुर्जर के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपाई नाईपुरा रोड पर एकत्र हुए। भाजपाइयों ने आजम खान का पुतला फूंका। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नंद किशोर गुर्जर ने कहा कि हज हाउस के उद्घाटन के दौरान शहरी विकास मंत्री आजम खान ने बाबा साहब के लिए अपमानजनक शब्द कहे, जिससे जनता को आघात पहुंचा है।


उन्होंने मांग की कि शहरी विकास मंत्री को बर्खास्त कर रिपोर्ट दर्ज की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शहरी विकास मंत्री के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की जाती है, तो सड़क पर उतर कर आंदोलन किया जाएगा।

इस दौरान रोहित, अनुपम चौधरी, सचिन, हरीश गुप्ता, रामकुमार यादव, जयशंकर शर्मा, दीपक, राजू चौधरी, सलीम खान, जावेद अख्तर, मेहरबान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed