फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Asad's house is built on barren land, a notice was posted after the announcement.

Ghaziabad News: बंजर भूमि पर बना है असद का मकान, मुनादी के बाद नोटिस चस्पा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Asad's house is built on barren land, a notice was posted after the announcement.
असद के मकान पर मुनादी की घोषणा करते प्रशासनिक टीम के अधिकारी। अमर उजाला
खोड़ा। सूर्या हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद के नवनीत विहार की गली नंबर-दो स्थित पुराने मकान पर सोमवार को प्रशासन ने मुनादी कर नोटिस चस्पा कर दिया। प्रशासन का दावा है कि मकान बंजर भूमि पर अवैध रूप से निर्मित है। नोटिस में 15 जून तक परिसर खाली करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, संबंधित संपत्ति का पुराना रिकॉर्ड असद के पिता नवाब के नाम दर्ज है। दस्तावेजों और राजस्व अभिलेखों की जांच के बाद सोमवार सुबह ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी कर मकान पर नोटिस चस्पा किया गया। सूर्या हत्याकांड में लखनऊ से सीधी निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी रविंद्र मांदड़ ने बताया कि सूर्या हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद और उसके पिता नवाब की संपत्तियों का सर्वे कराया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि करीब छह माह पहले नवाब गली नंबर-दो स्थित मकान छोड़कर परिवार के साथ नवनीत विहार की मदरसा वाली गली में किराये के फ्लैट में रहने लगा था। उसका बड़ा बेटा अपनी पत्नी के साथ अलग मकान में रहने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान यह भी जानकारी मिली कि उक्त मकान को एक प्रॉपर्टी डीलर को बेचा गया था, लेकिन अब तक उसकी रजिस्ट्री व अन्य दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। बिना दस्तावेज के अब कई बार यह मकान बेचा जा चुका है। प्रशासन का कहना है कि राजस्व रिकॉर्ड और विभागीय पुष्टि के आधार पर ही नोटिस जारी किया गया है। वर्तमान में मकान का भूतल खाली है। कुछ दिन से प्रथम तल पर किरायेदार रह रहा है।

अन्य आरोपियों की संपत्तियां भी जांच के दायरे में

प्रशासन के निर्देश पर खोड़ा नगर पालिका की ओर से क्षेत्र में व्यापक सर्वे कराया जा रहा है। इस दौरान सूर्या हत्याकांड के अन्य आरोपियों से जुड़ी संपत्तियों की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि यदि किसी संपत्ति पर अवैध कब्जा या नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी रविंद्र मांदड़ ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और सर्वे रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

तीन आरोपी जेल में, पांचवें की तलाश

11वीं के छात्र सूर्या की बकरीद के दिन असद ने चाकू घोंपकर हत्या की थी। मुख्य आरोपी असद पुलिस मुठभेड़ में मारा जा चुका है, जबकि असद के पिता समेत तीन अन्य आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। पांचवें आरोपी शारिक की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली समेत कई स्थानों पर तलाश की जा रही है।


प्रभारी डीसीपी, ट्रांस हिंडन धवल जायसवाल का कहना है कि प्रशासन ने असद के अवैध निर्माण से जुड़े मकान पर नोटिस चस्पा किया है। क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात है। फरार आरोपी शारिक की तलाश जारी है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

असद के मकान पर मुनादी की घोषणा करते प्रशासनिक टीम के अधिकारी। अमर उजाला

असद के मकान पर मुनादी की घोषणा करते प्रशासनिक टीम के अधिकारी। अमर उजाला

असद के मकान पर मुनादी की घोषणा करते प्रशासनिक टीम के अधिकारी। अमर उजाला

असद के मकान पर मुनादी की घोषणा करते प्रशासनिक टीम के अधिकारी। अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed