{"_id":"6a651efe47a5d3ee46069b2a","slug":"artisans-fled-with-gold-worth-lakhs-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-939388-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: लाखों का गला सोना लेकर कारीगर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: लाखों का गला सोना लेकर कारीगर भागे
विज्ञापन
गाजियाबाद। नगर कोतवाली के नवयुग मार्केट में सराफ की दुकान पर काम करने वाले कारीगर 369 ग्राम गला सोना लेकर भाग गए। पीड़ित दुकानदारों के कारीगरों ने दो भाइयों सहित तीन के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
एसीपी नगर कोतवाली उपासना पांडेय ने बताया कि पीड़ित शेख मोहम्मद मोहसीन के मुताबिक वह 15 वर्षों से सोने-चांदी के आभूषण के कारीगर हैं। वह नवयुग मार्केट स्थित रामचंद्र सहाय ज्वेलर्स की दुकान पर काम कर रहे हैं। इसी दुकान पर मोनू उर्फ निशांत शर्मा निवासी संजय नगर मधुबन बापूधाम भी वर्षों से काम कर रहा था।
27 जून 2026 को निशांत शर्मा दुकान पर आया और 214 ग्राम गला हुआ सोना ले गया। निशांत ने अपने दोस्त नितिन शर्मा के जरिये पड़ोसी कारीगर से 14 जून 2026 को 110 ग्राम गला सोना लिया था। अन्य कारीगर विमल शर्मा से भी 45 ग्राम गला सोना लिया। तीनों कारीगर रामचंद्र सहाय ज्वेलर्स की दुकान पर मोनू उर्फ निशांत से सोना वापस लेने पहुंचे तो वह ड्यूटी पर नहीं था। वह अपने घर पर भी नहीं मिला। आरोप है कि तीनों कारीगरों से आरोपी मोनू उर्फ निशांत शर्मा, उसका भाई आकाश शर्मा और दोस्त नितिन शर्मा कुल 369 ग्राम गला सोना लेकर भाग गए हैं। एसीपी ने बताया कि पीड़ित कारीगर शेख मोहम्मद मोहसीन की तहरीर पर दो भाईयों सहित तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है, जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।