फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Archana, involved in fraud to get MBBS, interrogated

Ghaziabad News: एमबीबीएस कराने के लिए धोखाधड़ी में शामिल अर्चना से हुई पूछताछ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 05:16 AM IST
विज्ञापन
Archana, involved in fraud to get MBBS, interrogated
काैशांबी। स्पेन में मेडिकल की पढ़ाई और पीजी कोर्स कराने के बहाने दिल्ली-एनसीआर के लोगों से धोखाधड़ी के मामले में शुक्रवार को मुख्य आरोपी अर्चना गौतम को बी-वारंट पर कोर्ट में लाया गया। उसने अपने बयान में मामले का मास्टरमाइंड स्पेन में बैठी डॉ. सस्मिता नंदा को बताया है। वह उसके खाते में ही अधिकांश रकम जमा करती थी। इस बीच वह अपने खाते में जमा धनराशि के बारे में जवाब नहीं दे सकी। अब पुलिस दोबारा उसकी रिमांड के लिए अर्जी देगी।
विज्ञापन

दिल्ली के प्रमोद राघवन ने शिकायत दी कि कौशांबी के एंजल मेगा मॉल में द इंटरनेशनली नाम से ऑफिस खोलकर विदेश से एमबीबीएस और पीजी कोर्स कराने के नाम पर छात्र-छात्राओं से लाखों रुपये वसूले गए। 35-40 छात्रों को जाल में फंसाकर गिरोह के सदस्यों ने स्पेन भी भेज दिया था। उनमें से अधिकांश छात्र-छात्राएं डेढ़-दो साल से भाषा कोर्स ही कर रहे हैं जबकि कई अभ्यर्थी अभी तक वहां फंसे हुए हैं। मई में मुंबई पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गिरोह की मुख्य आरोपी अर्चना गौतम को गिरफ्तार कर लिया था। इसी मामले में जुलाई माह में हरिद्वार कोतवाली और फिर कौशांबी थाने में भी रिपोर्ट दर्ज हुई। डीसीपी निमिष पाटिल का कहना है कि शुक्रवार को अर्चना को कोर्ट में लाया गया। उसे ट्रेन से गाजियाबाद लाया गया था। पेशी के बाद उससे पूछताछ में अहम सुराग नहीं मिले। उसका सिर्फ यह कहना था कि डॉ. सस्मिता नंदा ने ही कोर्स कराने के लिए तरीका बताया था। वह दाखिले की ज्यादा रकम डॉ. नंदा के खाते में जमा करती थी। शाम छह बजे ही मुंबई पुलिस उसे जेल के लिए लेकर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed