{"_id":"5eb598638ebc3e9038546f1b","slug":"another-patient-found-corona-infected-in-district-61-patients-total58","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद में एक और मरीज मिला कोरोना संक्रमित, कुल हुए 61 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद में एक और मरीज मिला कोरोना संक्रमित, कुल हुए 61 मरीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। कोरोना संक्रमण के चलते निजी अस्पताल जहां बंद पड़े हैं। वहीं, बृहस्पतिवार को खुर्जा क्षेत्र के कैलाश अस्पताल में आइसोलेट एक व्यक्ति निजी लैब द्वारा कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि की गई। जिससे जनपद में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा अब 61 हो गया हैं। जिसमें 35 ठीक, एक की मौत और सक्रिय मामले 25 हैं। कोरोना संक्रमण को बढऩे से रोकने के लिए सरकारी और निजी अस्पतालों की ओपीडी सेवा बंद हैं। वहीं, जनपद के नाममात्र अस्पतालों में इमरजेंसी सेवाएं संचालित हो रही हैं। स्वास्थ्य अफसरों के अनुसार खुर्जा क्षेत्र में स्थित कैलाश अस्पताल के आइसोलेशन में नगर क्षेत्र का एक मरीज भर्ती था। जिसमें कोरोना के लक्षण मिलने पर व्यक्ति की जांच जिला प्रशासन द्वारा नामित बुलंदशहर नगर की एक निजी लैब पर कराया गया। जहां से बृहस्पतिवार रात आई रिपोर्ट में युवक कोराना संक्रमित पाया गया। सीएमओ केएन तिवारी ने बताया कि पाजीटिव पाए गए युवक को कोविड एल वन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही अस्पताल को सील करने के साथ मरीज के मोहल्ले को हॉट स्पॉट घोषित कर दिया गया है। निजी लैब पर जांच की नहीं होती सुविधा तो कई को कर देता संक्रमित स्वास्थ्य अफसरों का कहना है कि जिला प्रशासन द्वारा नगर क्षेत्र की दो लैब नगर के कालाआम चौराहा स्थित पैथकाईंड पैथालॉजी लैब और ब्रहमपुत्र कॉम्पलैक्स स्थित लाल पैथ लैब पर जांच कराने की अनुमति दी गई। जिसपर कोई भी व्यक्ति अपनी कोरोना जांच करा सकता हैं। अगर लैब पर मरीज की जांच नहीं कराई जाती तो देरी से जांच होने पर मरीज अन्य लोगों को संक्रमित कर देता। हालांकि एहतियात देखते हुए अस्पताल के स्टाफ को क्वारंटीन कर दिया गया हैं। सुधरने लगी जनपद की हालत जनपद में अभी तक ६१ कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं। खास बात यह है कि इनमें से ३५ मरीज ठीक होकर अस्पताल से छुट्टी पा चुके हैं। वर्तमान में २५ मरीज पॉजिटिव बचे हैं, जिनका इलाज कोविड-१९ अस्पताल में चल रहा हैं। साथ ही जनपद में अभी तक एक कोरोना पॉजिटिव की मौत हो चुकी हैं। जहांगीराबाद और सिकंदराबाद से १० दिन से नहीं मिला नया केस जहांगीराबाद क्षेत्र में नौ तो सिकंदराबाद क्षेत्र में पांच संक्रमित मरीजों में जहांगीराबाद के छह तो सिकंदराबाद के दो मरीज ठीक हो चुके हैं। दोनों जगहों पर 27 अप्रैल को अंतिम मरीज की पुष्टि हुई थी। इसके बाद 10 दिनों में कोई नया केस नहीं मिला। कोट जनपद में कोरोना पॉजिटिव मरीजों में सुधार हो रहा हैं। खुर्जा क्षेत्र में बृहस्पतिवार को पहला कोरोना मरीज मिलने पर मरीज के संपर्क में आने वाले को क्वारंटीन और परिवार के सदस्यों को इंस्टीट्यूशनल क्वारंटीन कर दिया गया हैं। वर्तमान में 25 मरीजों को कोविड-19 अस्पतालों में उपचार चल रहा हैं। - रविंद्र कुमार, जिलाधिकारी जनपद में अब 14 हुए हॉट स्पॉट 1. सिकंदराबाद का गांव वीरखेड़ा 2. जहांगीराबाद शिवकुमार जनता इंटर कॉलेज, मोहल्ला बंशीधर, मोहल्ला लोध राजपुतान, मोहल्ला आहानग्रान व मोहल्ला अंसारियान3. कोतवाली नगर क्षेत्र की जन्नत मस्जिद, म.न. 11, रुकनसराय, वार्ड 34 4. शिकारपुर नगर क्षेत्र 5. कोतवाली नगर के मोहम्मद जाहिद पुत्र अलीमुद्दीन निवासी मोहल्ला साठा का घर, जामा मस्जिद, शुभराती मस्जिद व पुख्तासर मस्जिद 6. कोतवाली नगर के अमीर हमजा मस्जिद 7. कोतवाली नगर के उमर फारुख मस्जिद 8. बुगरासी का मोहल्ला कंकरवाला 9. कोतवाली नगर का मोहल्ला राधानगर 10. कोतवाली नगर क्षेत्र का जिला महिला अस्पताल 11. सिकंदराबाद का मोहल्ला मृदवाड़ा, मोहल्ला छासियावाड़ा 12. बीबीनगर का गांव निसुर्खा 13. कोतवाली देहात क्षेत्र का लायबा क्लीनिक, किशोरी बाग, अनूपशहर अड्डा 14. कोतवाली नगर खुर्जा का मोहल्ला पीरजादगान
विज्ञापन