फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   angry CM yogi

यूपी गेट पर गंदगी देख भड़के सीएम, पांच को कारण बताओ नोटिस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
angry CM yogi
यूपी गेट पर गंदगी देख सीएम नाराज, पांच को नोटिस
विज्ञापन

गाजियाबाद। एलिवेटेड रोड से जाते समय यूपी गेट पर गंदगी देखकर बीते बुधवार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भड़क गए। यूपी गेट के पास फैली गंदगी पर सीएम ने जीडीए अधिकारियों पर नाराजगी जाहिर करते हुए फटकार लगाई है। सीएम की फटकार से अधिकारियों में हड़कंप है। जीडीए उपाध्यक्ष और सचिव ने चार अधिकारियों और एलिवेटेड रोड के रखरखाव का जिम्मा संभाल रही नवयुवा कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। अधिकारियों व कंपनी को तीन दिन में जवाब देना होगा। मामले में लापरवाही सामने आने पर अफसरों पर कार्रवाई भी हो सकती है।
बीते बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूर्व विदेश मंत्री स्वर्गीय सुषमा स्वराज की अंतिम यात्रा में भाग लेने के लिए दिल्ली जा रहे थे। विमान से हिंडन एयरफोर्स अड्डा उतरने के बाद फिर वाया रोड उनका काफिला निकला। करहेड़ा रोटरी से एलिवेटेड रोड से जाते वक्त रोड से उतरते ही यूपी गेट पर गंदगी देखकर मुख्यमंत्री ने जीडीए अधिकारियों पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। गंदगी पर फटकार लगाने के बाद मुख्यमंत्री का काफिला दिल्ली के लिए रवाना हो गया। गंदगी को लेकर मुख्यमंत्री की नाराजगी की खबर जीडीए तक पहुंचते ही हड़कंप मच गया। जीडीए उपाध्यक्ष कंचन वर्मा के आदेश पर जीडीए सचिव संतोष कुमार राय ने चार अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब देने को कहा है। वहीं, एलिवेटेड रोड की देखरेख का पांच सालाें तक निर्माण एजेंसी नवयुवा के पास जिम्मा है। ऐसे में कंपनी को भी कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिनों में जवाब देना है।
विज्ञापन

इन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी
यूपी गेट पर गंदगी पर सीएम की नाराजगी के मामले में प्राधिकरण के चार अधिकारियों पर गाज गिर सकती है। मामले में प्राधिकरण अधिशाषी अभियंता आरपी सिंह, सहायक अभियंता आरके सिंह, अवर अभियंता जगजीवन देवड़ी और अवर अभियंता मनोज कुमार गर्ग को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली आवाजाही में एलिवेटेड रोड का इस्तेमाल करते हैं सीएम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली जाने के लिए एलिवेटेड रोड का इस्तेमाल करते हैं। दिल्ली जाने से पहले उनका हैलीकॉप्टर हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर उतरता है। उसके बाद वाया रोड उनका काफिला करहेड़ा रोटरी से एलिवेटेड रोड होकर गुजरता है। मुख्यमंत्री के दिल्ली के नियमित दौरे के कारण हिंडन एयरफोर्स स्टेशन से करहेेड़ा रोटरी तक कॉरिडोर को आकर्षक तरीके से विकसित किया गया है। हिंडन पर नए टर्मिनल के उद्घाटन से पहले नई ग्रीन बेल्ट व सेंट्रल वर्ज विकसित किया गया। उसके बावजूद यूपी गेट पर गंदगी देख सीएम की नाराजगी से अधिकारियों के नींद उड़ी हुई है।
कोट...
एलिवेटेड रोड के पास यूपी गेट पर गंदगी के मामले में चार अधिकारियों और एलिवेटेड रोड के रखरखाव का जिम्मा संभाल रही कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब देने को कहा गया है। मामले में लापरवाही सामने आने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - संतोष कुमार राय, सचिव, जीडीए

काश यहां से भी गुजर गए होते मुख्यमंत्री
स्वच्छता में ऑल इंडिया 13वीं रैंक पाने वाले गाजियाबाद की सफाई के मामले में दूसरी तस्वीर भी है। काश मुख्यमंत्री शहर के अन्य मार्गों से होकर गुजरे होते तो यहां भी हालात बदल जाते। महानगर में बृहस्पतिवार को लोहा मंडी, पटेलनगर, गोविंदपुरम में पुलिस चौकी के सामने मुख्य प्रवेश रोड के पास, राजनगर एक्सटेंशन में ज्योति सुपर सोसाइटी, गुलमोहन गार्डन के पास, संजयनगर में संयुक्त जिला अस्पताल के पास कूड़े का ढेर लगा नजर आया। वहीं, नया गाजियाबाद स्टेशन फ्लाईओवर के पास, बुलंदशहर औद्योगिक क्षेत्र, कविनगर, विवेकानंदनगर में विभिन्न स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed