फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Angered by the beating of the married woman, her parents kidnapped the young man.

Ghaziabad News: विवाहिता की पिटाई से क्षुब्ध मायके वालों ने युवक को किया अगवा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Angered by the beating of the married woman, her parents kidnapped the young man.
मोदीनगर। विवाहिता की पिटाई से क्षुब्ध मायके वालों ने युवक को अगवा कर लिया। दिनदहाड़े कार सवारों द्वारा युवक के अपहरण की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस की तीन टीमें युवक की बरामदगी में लग गई। छानबीन में मामला पति पत्नी के विवाद का निकला। पत्नी ने पति के खिलाफ मारपीट व युवक ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ अपहरण की तहरीर दी है।
विज्ञापन

एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि शनिवार दोपहर भूपेंद्रपुरी कॉलोनी निवासी युवक के अपहरण की सूचना मिली। सूचना के बाद युवक की बरामदगी के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गईं। छानबीन के दौरान मामला पति पत्नी के विवाद का निकला। एसीपी ने बताया कि युवक की शादी हापुड़ निवासी युवती के साथ हुई थी। घरेलू कलह में पति ने शनिवार सुबह पत्नी की पिटाई कर दी। विवाहिता ने मारपीट की सूचना अपने मायके वालों की दी। जानकारी के बाद विवाहिता का पिता, भाई व अन्य रिश्तेदार कार से मोदीनगर पहुंचे। इसी दौरान विवाहिता के परिजनों को रास्ते में युवक मिल गया तो उन्होंने युवक को जबरन कार में बैठा लिया। पुलिस टीम की सख्ती पर विवाहिता के परिजन युवक को छोड़कर फरार हो गए। विवाहिता ने पति के खिलाफ मारपीट और युवक ने ससुराल वालों के खिलाफ अपहरण की तहरीर दी। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। अपहरण की घटना में शामिल विवाहिता के परिजनों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed