फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Angered by his father's scolding, the student left home with his friend.

Ghaziabad News: पिता की डांट से नाराज होकर दोस्त के साथ घर से चला गया था छात्र

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
Angered by his father's scolding, the student left home with his friend.
गाजियाबाद। ऑनलाइन गेम खेलने की लत और उसमें पिता के खाते से 55 हजार रुपये खर्च करने पर पिता की डांट से नाराज होकर 10वीं का छात्र 30 जनवरी को अपने दोस्त को लेकर घर से चला गया। देर रात तक जब छात्र घर नहीं पहुंचे तो उनके पिता ने विजयनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए टीमें लगाकर बृहस्पतिवार को दोनों को सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


एसीपी कोतवाली रविंद्र वर्मा ने बताया कि दोनों बच्चे मोबाइल पर ऑनलाइन गेम खेलते थे। बच्चों से बात करने पर पता चला कि वे बेटल नामक गेम खेलते थे। उसमें डिजीटल उपकरण खरीदने के लिए छात्र ने पिता के खाते से 55 हजार रुपये का ट्रांजेक्शन कर दिया। पिता ने गेम खेलने पर उसे डांटा था। वहीं उसे पता चला कि बैंक खाते से रुपये निकलने की जानकारी करने बैंक जा रहे हैं। फिर से डांट के डर से वह अपने दोस्त को लेकर घर से भाग गया था। 30 जनवरी को वह कानपुर चले गए थे। वहां से उज्जैन जाने की योजना बना रहे थे लेकिन रुपये खत्म होने कारण वह वापस लौटे। इसी दौरान छात्रों ने अपने दोस्तों से संपर्क किया तो पुलिस ने उन्हें ट्रेस किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed