फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   An old man died after being buried under the debris of a wall

Ghaziabad News: दीवार के मलबे में दबकर बुजुर्ग की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
An old man died after being buried under the debris of a wall
गाजियाबाद। नंदग्राम क्षेत्र में राजनगर एक्सटेंशन सोसायटी के निकट कच्चे मकान की दीवार के मलबे में दबकर 41 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। उनकी पहचान भगवत सिंह के रूप में हुई। वह मूल रूप से पंजाब के रहने वाले थे। लंबे समय से अपने परिवार के साथ गाजियाबाद में रह रहे थे।
विज्ञापन

एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि गुरुद्वारे के प्रवासी नागेंद्र सिंह व गुरदीप सिंह ने मलबे में बुजुर्ग के दबे होने की सूचना दी थी। लोगों ने उनको बाहर निकाला। तब तक पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बुजुर्ग को बाहर निकाला गया और अस्पताल भी ले जाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की। बताया गया भगवत सिंह ने हाल ही अपनी बेटी की शादी की थी। उनका एक बेटा संजयनगर और दूसरा बेटा लाेनी में रहता है। पिता की मौत की जानकारी मिलने पर वह आ गए।
विज्ञापन

बीमार बंदी की उपचार के दौरान मौत : डासना जेल के बंदी 81 वर्षीय पुरुषोत्तम शर्मा निवासी मुरथल, सोनीपत हरियाणा की शुक्रवार तड़के हालत बिगड़ गई। उनको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उन्होंने कुछ देर के बाद ही दम तोड़ दिया। एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि पुरुषोत्तम धोखाधड़ी के मामले में जेल में बंद थे। मधुबन बापूधाम पुलिस ने उनको 2024 में गिरफ्तार किया था। परिजनाें से बात हुई तो पता चला कि उनकी बाइपास सर्जरी हुई थी। शुक्रवार को बीपी की समस्या बनने से उनकी हालत बिगड़ी। समय रहते उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed