{"_id":"6975228cf344a0ee060bb3fe","slug":"an-elderly-woman-was-duped-of-rs-5-lakh-by-promising-profits-in-her-fixed-deposit-account-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-14841-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सावधि जमा खाते में मुनाफे का लालच देकर बुजुर्ग महिला से पांच लाख हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सावधि जमा खाते में मुनाफे का लालच देकर बुजुर्ग महिला से पांच लाख हड़पे
विज्ञापन
इंदिरापुरम। वैभवखंड स्थित आदित्य मेगा सिटी सोसायटी की रहने वाली 62 वर्षीय सरस्वती गांगुली को मुनाफे का झांसा देकर जालसाज ने पांच लाख रुपये हड़प लिए। धोखाधड़ी सावधि जमा खाते में निवेश कर ज्यादा मुनाफे का लालच दिखाकर की गई। आरोपी ने निजी बैंक का कर्मचारी बनकर धोखाधड़ी को अंजाम दिया। मामला एक फरवरी 2022 से दो जून 2025 के बीच हुई। पुलिस ने मोहित उपाध्याय नाम के युवक पर 24 जनवरी 2026 को प्राथमिकी दर्ज की है।
दर्ज मामले में बुजुर्ग महिला ने बताया कि उनका निजी बैंक में बचत खाता संचालित है। बताया कि बैंक की अलीगढ़ स्थित शाखा पर उनकी मुलाकात मोहित उपाध्याय से वर्ष 2022 में हुई थी। तब उसने खुद को बैंक कर्मी बताकर उन्हें एफडीआर (सावधि जमा खाता) में निवेश करने की सलाह दी। यहां तक कि सामान्य एफडी से ज्यादा का मुनाफा दिलाने का झांसा दिया। इसके बाद उन्होंने आरोपी को दो चेक के माध्यम से 10 लाख रुपये दे दिए। बताया कि आरोपी ने अपनी बैंक की जगह उन्हें दूसरी बैंक के प्रपत्र दिए। पहली एफडीआर पूरी होने से पहले ही आरोपी ने उनके खाते में रकम डाल दी। दूसरी एफडीआर के पूरा होने का समय दो जून 2025 था। कई बार कहने के बावजूद मुनाफा तो दूर उन्हें अपनी असल रकम पांच लाख रुपये भी नहीं मिली। जिस बैंक के प्रपत्र थे जब उन्होंने उस बैंक की शाखा में जाकर जानकारी की तब पता चला कि आरोपी ने उन्हें फर्जी प्रपत्र दिए हैं।
इसके बाद आरोपी ने शिकायत मिलने पर 2.50 लाख और पांच लाख रुपये के दो चेक दिए लेकिन दोनों बैंक में बाउंस हो गए। आरोप है कि इसके बाद मोहित उपाध्याय ने रकम लौटाने से साफ इन्कार कर दिया। तब उन्होंने पुलिस से शिकायत की। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। उसके नंबर सर्विलांस टीम ट्रेस कर रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।