फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   An acquaintance who came to the house on the pretext of seeing the house murdered, accused of robbery

Ghaziabad News: मकान देखने के बहाने घर आए परिचित ने की हत्या, लूट का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
An acquaintance who came to the house on the pretext of seeing the house murdered, accused of robbery
श्यामदत्त का फाइल फोटो।
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक के अकबरपुर बहरामपुर में श्यामदत्त के साथ उनके दूर के रिश्तेदार ने साथ बैठकर कोल्ड ड्रिंक पी, नाश्ता किया इसके बाद चाकू से हमला कर दिया। हमला कर आरोपी फरार हो गया। घटना शुक्रवार शाम करीब चार बजे की है। गंभीर अवस्था में श्यामदत्त (55) को नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई। शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे पुलिस को मामले की सूचना मिली थी। मामले में श्यामदत्त की बेटी मोनिका ने हमलावरों पर पिता की जेब में रखे 60 हजार रुपये ले जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


श्यामदत्त की बेटी मोनिका ने बताया कि वह फतेहपुर दिल्ली में रहती है। शुक्रवार शाम को कॉल से पता चला कि पिता पर हमला हुआ है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को सागर अपनी पत्नी शिवानी और बहन अन्नू के साथ उनके पिता के पास आया था। वह उनके 15 साल पुराने परिचित और दूर का रिश्तेदार है। अक्सर उसका घर पर आना- जाना था। हाल में वह कई बार उनके घर आया था। आरोप है कि शुक्रवार को शाम को सागर की पत्नी शिवानी उनकी मां को किराये का कमरे देखने के बहाने बाहर ले गई। सागर और उसकी बहन उनके पिता के पास बैठे रहे और अचानक चाकू से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने गर्दन, कमर व पेट पर कई वार किए।
विज्ञापन


एसीपी वेव सिटी पूनम मिश्रा ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। हमलावरों की तलाश के लिए टीमें लगी हैं। उनके पकड़े जाने पर ही हत्या का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




- लूटपाट करने की मंशा का लगाया आरोप

मोनिका का आरोप है कि सागर अपनी बहन व पत्नी के साथ कई दिनों से घर पर आ रहा था। आरोपियों की लूटपाट करने की मंशा थी। शुक्रवार को उन्होंने मौका देखकर वारदात को अंजाम दिया। 10 से 15 मिनट बाद मां वापस लौटी तो पिता लहूलुहान हालत में मिले। सागर वहीं था, मां को देखते ही वे सभी भाग गए। मोनिका ने बताया कि आरोपी नकदी ले गए। अलमारी का सामान बिखरा मिला। तिजोरी देखने के बाद अन्य सामान गायब होने के बारे में पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed