फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Amazing enthusiasm regarding the life of Ramlala city became saffron in Ghaziabad

Ghaziabad: रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर गजब का उत्साह, भगवामय हुआ शहर, लग रहे जय श्रीराम के नारे

Sun, 21 Jan 2024 04:26 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 21 Jan 2024 04:26 PM IST
सार

मंदिरों में पूजा पाठ शुरू हो गया है। राजनगर एक्सटेंशन की गौर कॉस्केट सेवी विला डे, प्लैटिनम, वीवीआईपी, केडीपी ग्रैंड सवाना, अजनारा इंटीग्रिटी, रिवर हाइट समेत शहर की सभी सोसाइटियों में गेट से लेकर फ्लैट तक भगवा झंडा लग गए हैं।

विज्ञापन
Amazing enthusiasm regarding the life of Ramlala city became saffron in Ghaziabad
गौर कासकेड सोसायटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाज़ियाबाद में 22 जनवरी को अयोध्या में रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जबरदस्त उत्साह है। शहर की सभी सोसाइटियों में सुंदरकांड और अखंड रामायण पाठ का आरंभ हो चुका है। पूरा शहर भगवा मय हो गया है। सड़कों पर जय श्रीराम के नारे लग रहे हैं। 

विज्ञापन

 

मंदिरों में पूजा पाठ शुरू हो गया है। राजनगर एक्सटेंशन की गौर कॉस्केट सेवी विला डे, प्लैटिनम, वीवीआईपी, केडीपी ग्रैंड सवाना, अजनारा इंटीग्रिटी, रिवर हाइट समेत शहर की सभी सोसाइटियों में गेट से लेकर फ्लैट तक भगवा झंडा लग गए हैं। रिवर हाइट सोसाइटी में 24 घंटे का अखंड रामायण शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पर भी सोसाइटियों की तरफ से वीडियो वायरल किया जा रहे हैं।

विज्ञापन

22 को होगा दीपोत्सव 

22 जनवरी की किसान पूरा शहर दीपोत्सव से जगमग हो जाएगा। आरडब्ल्यूए फेडरेशन की ओर से सभी सोसाइटियों के प्रत्येक फ्लैट में 55 दीपक जलने की अपील की गई है। अजनारा इंटीग्रिटी सोसाइटी में 1008, केडीपी ग्रैंड सवाना में 10000, रिवर हाइट में 5100, गौर कॉस्केट में 5000, क्रॉसिंग रिपब्लिक में 20000 दीपोत्सव की जानकारी सोसायटी की ओर दी गई है। वही, नगर निगम की ओर से हिंडन नदी के किनारे बड़े पैमाने पर दीपोत्सव करने की तैयारी है। मुस्लिम समाज की ओर से समाजसेवी राजा सैफी ने बताया कि उनके समाज की ओर से मेरठ तिराहे पर 5000 दीये जलाए जाएंगे। नगर निगम की ओर से शहर में 40 मंदिरों को चिन्हित कर सजाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली के सदर बाजार से लाये गए हैं भगवा झंडे

दिल्ली के सदर बाजार से पिछले पांच दिनों से भगवा झंडा शहर में ले जा रहे हैं। राजनगर एक्सटेंशन, रेलवे स्टेशन के पास, तुराब नगर मार्केट घंटाघर समेत पूरे  शहर में जगह-जगह झंडू की बिक्री हो रही है। विक्रेताओं का कहना है कि ₹70 से ढाई सौ रुपए तक का एक झंडा बिक रहा है। अंबेडकर रोड, गांधी मार्केट, नवयुग मार्केट को भगवा झंडों से सजा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed