{"_id":"577fee734f1c1b291e7f9c94","slug":"amar-ujala-s-flame-future-honor-ceremony-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला का ‘भविष्य ज्योति सम्मान’ समारोह आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला का ‘भविष्य ज्योति सम्मान’ समारोह आज
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sat, 09 Jul 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला और आईटीएस द एजूकेशन ग्रुप के सहयोग से मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह शनिवार को आयोजित हो रहा है। इस सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एडीएम सिटी प्रीति जायसवाल मौजूद रहेंगी। इसमें सभी बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
अमर उजाला फाउंडेशन का भविष्य ज्योति सम्मान 12वीं के यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड मेें 60 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले विद्यार्थी को दिया जाएगा। समारोह में भाग लेने के इच्छुक स्टूडेंट्स आईटीएस कॉलेज मोहन नगर में शनिवार 11 बजे तक अपना पंजीयन करा सकते हैं।
छात्र-छात्राएं अपना पंजीयन एसएमएस व व्हाट्स एप से भी करा सकते हैं। इसके लिए अपना नाम, कक्षा, प्राप्तांक प्रतिशत लिखकर 8439088880 पर एसएमएस या व्हाट्सएप करना होगा।
विज्ञापन
अपने साथ 12वीं की अंक तालिका की फोटो कॉपी लाना अनिवार्य होगा। समारोह में करियर काउंसलिंग भी होगी। काउंसलिंग के लिए जो एक्सपर्ट आएंगे, उनसे सभी विद्यार्थी अपने सवाल भी पूछ सकते हैं।
इसमें छात्रों का एप्टीट्यूट टेस्ट भी होगा और विजेताओं को उपहार भी दिए जाएंगे। समारोह के अंत में लकी ड्रा निकाला जाएगा। अधिक जानकारी व पंजीयन के लिए 8439088880 पर संपर्क या व्हाट्स एप कर सकते हैं।
अभी तक 420 स्टूडेंट्स ने कराया पंजीकरण
भविष्य ज्योति सम्मान के लिए स्टूडेंट्स में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। पिछले दो दिनों में 420 से अधिक छात्र-छात्राओं ने व्हाट्सएप और एसएमएस के जरिए पंजीकरण कराया है।