फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Amar Ujala and Udyog Vyapar Mandal women wing distribute mask and soap to newspaper vendors

अमर उजाला और उद्योग व्यापार मंडल ने बढ़ाया कर्मयोगियों का हौसला

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 06:07 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala and Udyog Vyapar Mandal women wing distribute mask and soap to newspaper vendors
अंसारी रोड पर कर्मयोगियों को मास्क और साबुन देतीं उद्योग व्यापार मंडल की महिला विंग की सदस्य। - फोटो : AMAR UJALA
फोटो समाचार - व्यापार मंडल की महिला विंग ने कर्मयोगियों को वितरीत किया साबुन और मास्क - हौंसला अफजाई पर बोले कर्मवीर, सच्ची और तथ्यात्मक खबरें पहुंचाना है जिम्मेदारी बुलंदशहर। अमर उजाला के साथ मिलकर उद्योग व्यापार मंडल की महिला विंग ने दामन बुटिक के द्वारा निर्मित मास्क व साबुन आदि शनिवार सुबह अखबार वितरक कर्मयोगियों को देकर उनका हौसला बढ़ाया। साथ ही कोरोना महामारी के बीच लोगों के घरों तक कर्मयोगियों के द्वारा अखबार पहुंचाने पर उनकी सराहना भी की। कोराना संक्रमण के चलते देशभर में लॉकडाउन है। लेकिन, हमेशा की तरह अखबार वितरक कर्मयोगी सुबह से ही अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। वह सेंटर पर पहुंच कर पहले खुद को सेनेटाइज करते हैं और फिर अखबार को लोगों के घरों तक पहुंचाते हैं। कर्मयोगियों की हौसला अफजाई के लिए शनिवार सुबह अंसारी चौक के निकट स्थित सेंटर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अमर उजाला के साथ मिलकर उद्योग व्यापार मंडल की महिला विंग ने सभी कर्मयोगियों को मास्क व साबुन आदि वितरीत किए। इसके अलावा उन्होंने कर्मयोगियों के कार्य की सराहना करते हुए उनकी हौंसला अफजाई भी की। बता दें कि कर्मयोगियों को वितरीत किए गए मास्क दामन बुटिक द्वारा तैयार किए गए थे। बुटिक की प्रोपराइटर रश्मि अग्रवाल ने बताया कि वह बीते दिनों से ही मास्क तैयार कर जरुरतमंदो को वितरीत कर रही हैं। इस अवसर पर कल्पना भटनागर, संगीता अहलावत, पूनम यादव आदि उद्योग व्यापार मंडल महिला विंग की पदाधिकारी मौजूद रहीं। कर्मयोगियों की बदौलत ही मिल रहीं प्रतिदिन सूचनाएं उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि अखबार वितरक अपने कर्मयोगी होने का पूरा धर्म निभा रहे हैं। कोरोना संक्रमण के दौरान भी वह पूरी तन्मयता व ईमानदारी के साथ कर रहे हैं। उन्हीें के माध्यम से अखबार प्राप्त हो रहा है, जिससे सही सूचनाएं घर-घर तक पहुंच रहीं हैं। प्रतिदिन कर रहे मेहनत, सेनेटाइज होकर ही वितरीत कर रहे अखबार अमर उजाला के एजेंसी संचालक दीपक बंसल ने कहा कि वह खुद भी सुबह अपने हाथों को सेनेटाइज करते हैं। साथ ही सभी अखबार वितरक कर्मयोगी भी सेनेटाइज होते हैं। इसके बाद टीम काम करती है और फिर अखबार लोगों के घरों तक पहुंचाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed