फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Allegation of tampering with clips of old statements of Narsinghanand and Zubair questioned

गाजियाबाद: नरसिंहानंद के पुराने बयानों की क्लिप में छेड़छाड़ का आरोप, जुबैर से हुई पूछताछ

Wed, 01 Jan 2025 09:57 AM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 01 Jan 2025 09:57 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में भड़काऊ वीडियो प्रसारित करने वाले जुबैर से पुलिस ने पूछताछ की है। नरसिंहानंद के पुराने बयानों की क्लिप में छेड़छाड़ का आरोप है।
 

विज्ञापन
Allegation of tampering with clips of old statements of Narsinghanand and Zubair questioned
महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद सरस्वती के बयान के एडिट वीडियो को चैनल पर बार-बार प्रसारित करने वाले एक न्यूज चैनल के सहसंस्थापक मो. जुबैर दूसरे दिन कविनगर थाने में पहुंचे, जहां पुलिस ने उनसे घंटों पूछताछ की और बयान दर्ज किए।

विज्ञापन


एक न्यूज चैनल के सहसंस्थापक मो. जुबैर मंगलवार को अपने वकील के साथ कविनगर थाने पहुंचे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की भाजपा महिला मोर्चा की डाॅ. उदिता त्यागी के आरोपों के बाबत मो. जुबैर से घंटों पूछताछ की गई। डॉ. उदिता त्यागी के आरोप हैं कि तीन और चार अक्तूबर 2024 को मो. जुबैर ने अपने चैनल के माध्यम से महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी के पुराने बयानों की क्लिप में छेड़छाड़ कर गलत तरीके से प्रसारित की।
विज्ञापन


आरोप है कि जुबैर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विधायक नंदकिशोर गुर्जर और शिकायतकर्ता डाॅ. उदिता त्यागी सहित प्रदेश के 10 लोगों की सूची बनाई है। इस सूची में शामिल लोगों के खिलाफ दुष्प्रचार किया गया। वहीं, उसके खिलाफ कोतवाली पुलिस ने बीएनएस 152 में मुकदमा पंजीकृत किया। जुबैर को एकता, अखंडता और भाईचारे के लिए घातक का आरोपी बनाया गया है। पुलिस के अनुसार 20 दिसंबर को उच्च न्यायालय ने कुछ दिनों के लिए जुबैर की गिरफ्तारी पर रोक लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही जांच में पुलिस का सहयोग करने का आदेश जारी किए गए थे। जुबैर का पासपोर्ट सरेंडर करने के लिए भी कहा गया था। इसी क्रम में मो. जुबैर में पुलिस ने सोमवार की शाम और मंगलवार की दोपहर से शाम तक पूछताछ की। इसके बाद वह अपने वकील के साथ लौट गए। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मो. जुबैर से मंगलवार को भी पूछताछ की गई है और बयान दर्ज कराए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed