{"_id":"6a02270858341934fd0967c4","slug":"allegation-of-fraudulently-allocating-a-plot-to-another-person-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-883543-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: फर्जी तरीके से दूसरे को भूखंड आवंटित करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: फर्जी तरीके से दूसरे को भूखंड आवंटित करने का आरोप
विज्ञापन
गाजियाबाद। मधुबन-बापूधाम में कृषक कोटे के भूखंड को गलत तरीके से आवंटित करने का आरोप लगाकर एक महिला ने जीडीए में शिकायत दी है। शिकायत में महिला ने विभाग के कुछ कर्मचारियों पर भी आरोप लगाए हैं। जीडीए सचिव विवेक मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी।
सदरपुर निवासी राजकुमारी ने दी शिकायत में बताया कि उनके पिता सुखबीर की 2022 में माैत हो चुकी है। पिता की बीमारी के दाैरान कुछ प्राॅपर्टी डीलरों ने गलत तरीके से उनके भाइयों को गुमराह कर फर्जी वसीयत तैयार की। इसके आधार पर उनके पिता के नाम पर जारी होने वाली भूखंड को गलत तरीके से किसी दूसरे के नाम पर कर दिया। जबकि प्रशासन की रिपोर्ट में वह, उनके दो भाई और मां ही वारिस हैं। आरोप है कि इस मामले में मार्च और अप्रैल में शिकायत कर अपना पक्ष रखा लेकिन उनकी सुनवाई नहीं की जा रही है। ब्यूरो