फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Allegation of assault on BJP Mandal President for opposing the Municipal Corporation team

Ghaziabad News: नगर निगम टीम का विरोध करने पर भाजपा मंडल अध्यक्ष को पीटने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Allegation of assault on BJP Mandal President for opposing the Municipal Corporation team
गाजियाबाद। विजयनगर के आंबेडकर नगर इलाके में शुक्रवार को पॉलीथिन जब्त करने व अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम की कार्रवाई पर भारी हंगामा हो गया। व्यापारियों का आरोप है कि टीम 50-50 हजार रुपये के चालान का डर दिखाकर 10-10 हजार रुपये में सेटलमेंट का दबाव बना रही थी। जब भाजपा विजयनगर मंडल अध्यक्ष पवन शर्मा इसका विरोध करने पहुंचे तो निगम कर्मियों ने उन्हें डंडे से पीटा और जबरन कार में डालकर ले गए। विरोध में दर्जनों व्यापारियों और भाजपा नेताओं ने जोनल कार्यालय पर तीन घंटे तक प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि सेना की वर्दी जैसे कपड़े पहने निगमकर्मी बिना किसी पूर्व सूचना के दुकानों में घुस आए। चालान का भय दिखाकर नकदी की मांग कर रहे थे। विरोध करने पर पूरी टीम एकजुट होकर दुकानदारों को धमकाने लगी और रसीद काटने का दबाव बनाने लगी।
विज्ञापन

पवन शर्मा के अनुसार बीच-बचाव के दौरान नगर निगम की टीम ने आपा खो दिया। टीम के 7-8 कर्मियों ने उन्हें डंडे से पीटा और जबरन गाड़ी में लाद लिया। इसके बाद कर्मचारी उन्हें जोनल दफ्तर ले जाने के बजाय नासिरपुर फाटक की ओर सुनसान इलाके में ले जाने लगे, जहां उन्हें सड़क पर धकेलने का प्रयास भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में व्यापारी जोनल कार्यालय पहुंच गए और घेराव कर नारेबाजी शुरू कर दी। व्यापारियों की मुख्य मांग थी कि त्योहारी सीजन में उन्हें अनावश्यक परेशान न किया जाए और दोषी कर्मचारियों का यहां से तबादला किया जाए।
वार्ता के दौरान उच्च अधिकारियों ने व्यापारियों के रुख को देखते हुए खेद जताया और सभी मांगों को मानते हुए कार्रवाई का भरोसा दिया। अधिकारियों के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ। इस मौके पर राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय बिंदल, हेमराज माहौर, सुरेंद्र नागर, पूनम सिंह, पंकज, मुकेश, अरविंद सहित कई व्यापारी, पार्षद और भाजपा नेता मौजूद रहे।

मामले में विजयनगर जोनल प्रभारी सुकुल सोलंकी का कहना है कि व्यापारियों से वार्ता होने के बाद विवाद शांत हो गया है। जिन कर्मचारियों ने भाजपा मंडल अध्यक्ष से अभद्रता की है और डंडे से पीटा है, उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए मुख्यालय को पत्राचार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed