फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Allegation: Auto-rickshaw driver beat a couple with sticks and dumped them by the roadside.

आरोप : ऑटो चालक ने दंपती को लाठी डंडों से पीटकर सड़क किनारे फेंका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Allegation: Auto-rickshaw driver beat a couple with sticks and dumped them by the roadside.
गढ़मुक्तेश्वर। गंगानगरी ब्रजघाट से गढ़ लौट रहे दंपती पर शनिवार देर रात ऑटो चालक और उसमें सवार युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि मारपीट के बाद आरोपी घायल दंपती को सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए। घायल महिला की हालत गंभीर होने पर उसे मेरठ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

नगर की महावीर कॉलोनी निवासी दीपक शनिवार रात अपनी पत्नी गुड़िया और बेटे के साथ ब्रजघाट से घर लौट रहे थे। दंपती ऑटो में सवार होकर गढ़ की ओर आ रहे थे। आरोप है कि ऑटो में पहले से कुछ युवक बैठे थे। रास्ते में किसी बात को लेकर चालक और युवकों ने दंपती से अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से दोनों की बेरहमी से पिटाई कर दी।
विज्ञापन

हमले के बाद आरोपी घायल दंपती को सड़क किनारे फेंककर ऑटो लेकर भाग गए। राहगीरों ने दोनों को घायल हालत में पड़ा देखा तो पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने गुड़िया की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ राहुल यादव का कहना है कि पुलिस आरोपियों की पहचान और घटना के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed