{"_id":"5921b7b64f1c1b3f6a535e98","slug":"alert-about-dengue-and-swine-flu","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू व स्वाइनफ्लू को लेकर अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू व स्वाइनफ्लू को लेकर अलर्ट जारी
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 21 May 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
Dengue
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। डेंगू- चिकगनगुनिया सहित स्वाइनफ्लू के खतरों को देखते हुए इस बार गर्मी में ही अलर्ट जारी कर दिया गया है। यूपी के ज्वाइंट डायरेक्टर (मलेरिया) ने स्वास्थ्य विभाग के साथ अन्य सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं। ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ. सचिन वैश्य ने शुक्रवार को ही विभाग का आतंरिक निरीक्षण किया था।
विज्ञापन
बीमारी के खतरों को देखते हुए प्रशासन के साथ वन विभाग, सिंचाई, शिक्षा, आबकारी, पुलिस, रेलवे, जेल, पावर कॉरपोरेशन आदि के अधिकारियों के साथ मीटिंग कर डेंगू- चिकगनगुनिया से बचाव की रणनीति तैयार करने के निर्देश हैं।
विज्ञापन
सभी विभाग में अफसरों की जिम्मेदारी तय की गई है कि वह अपने-अपने परिसरों का दौरा कर मुख्य अधिकारियों और कर्मचारियों को डेंगू और चिकनगुनिया के कारणों, मच्छरों की ब्रीडिंग को रोकने के उपाय और बीमारी से बचाव संबंधी जानकारी देंगे।
विज्ञापन
जिला मलेरिया अधिकारी जीके मिश्रा ने बताया कि अधिकारियों ने मलेरिया विभाग की तैयारी की समीक्षा की और कहा कि इस मौसम के लिए मजबूत तैयारी की जाए। उन्होंने प्रशासन से मीटिंग कर मतदाता पुनरीक्षण में लगाए गए स्वास्थ्य कर्मियों को पुनरीक्षण कार्यक्रम की ड्यूटी से मुक्त कराने की मांग करने की भी बात कही।