फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Akhilesh said the affidavit in support of Spaiyon

अखिलेश के समर्थन में सपाइयों ने दिए शपथपत्र

Sun, 08 Jan 2017 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Sun, 08 Jan 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh said the affidavit in support of Spaiyon
समाजवादी पार्टी - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी में चुनाव चिन्ह को लेकर चल रहे दंगल में अब दोनों धड़े अब चुनाव आयोग को अपने-अपने समर्थकों के संख्या बल की जानकारी देने की तैयारी में हैं। पार्टी सूत्रों की मानें तो गाजियाबाद से भी सपा के डेलिगेट्स ने अखिलेश के समर्थन में हलफनामे तैयार कराकर हाईकमान को भेज दिए हैं।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि इन संख्या बल के आधार पर निर्वाचन आयोग में भी अखिलेश खेमे का पलड़ा भारी पड़ सकता है। हालांकि सपा संगठन के पदाधिकारी हलफनामा हाईकमान को भेजने के मामले में गोलमोल जवाब दे रहे हैं, लेकिन पार्टी सूत्रों के मुताबिक गाजियाबाद में करीब 80 से 85 डेलीगेट्स हैं।
विज्ञापन


एक जनवरी को लखनऊ में हुए सपा के अधिवेशन में पार्टी के दो फाड़ होने के बाद अब लड़ाई चुनाव चिन्ह ‘साइकिल’ पर हक को लेकर शुरू हो गई है। निर्वाचन आयोग ने दोनों खेमों को नोटिस जारी कर नौ जनवरी तक जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में अब सपा के डेलिगेट्स से शपथ पत्र मांगे जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक अखिलेश खेमे के बड़े नेता व सपा से राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव के माध्यम से यह हलफनामे निर्वाचन आयोग को भेजे जाएंगे।


पार्टी सूत्रों की मानें तो 90 फीसदी डेलीगेट्स की ओर से शपथ पत्र दाखिल किए जा चुके हैं। यह शपथ पत्र पार्टी के स्थानीय संगठन के माध्यम से आगे भेजे जाएंगे। हालांकि सपा जिलाध्यक्ष साजिद हुसैन का कहना है कि अभी शपथ पत्र नहीं भेजे गए हैं। उन्होंने गोलमोल जवाब देते हुए कहा कि अगर मांगे जाएंगे तो शपथ पत्र जरूर भेजे जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed