फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Akash Anand said Government is pushing people into poverty by giving free ration

Lok Sabha Election: आकाश आनंद बोले- मुफ्त राशन देकर लोगों को गरीबी में ढकेल रही सरकार; सपा पर भी साधा निशाना

Sun, 07 Apr 2024 09:47 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा (बुलंदशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा (बुलंदशहर) Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 07 Apr 2024 09:47 PM IST
सार

आकाश आनंद ने कहा कि भाजपा, कांग्रेस व सपा की तरह बसपा धन्ना सेठों से रुपये नहीं मांगती है। विपक्षी दलों को पूंजीपति चुनाव लड़ाते हैं और बसपा के लिए उसके कार्यकर्ता तन मन धन के साथ काम करते हैं।

विज्ञापन
Akash Anand said Government is pushing people into poverty by giving free ration
बसपा के राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर आकाश आनंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बसपा के राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर आकाश आनंद ने कहा कि लोकसभा चुनाव वादों पर नहीं पुराने रिकॉर्ड पर होना चाहिए। भाजपा सरकार मुफ्त राशन देकर गरीब लोगों को और गरीब बनाने का काम कर रही है। रिफाहे आम इंटर कालेज में रविवार को चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए आकाश ने केंद्र और प्रदेश सरकार से पिछले दस साल का हिसाब भी मांगा।

विज्ञापन


विज्ञापन

गौमतबुद्धनगर और बुलंदशहर लोकसभा सीट की संयुक्त जनसभा में आकाश ने कहा कि गौतमबुद्धनगर में जो कार्य हुए हैं वह केवल बसपा के शासन काल में ही हुए हैं। जनता अब भाजपा के नेताओं से परेशान हो गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा, कांग्रेस व सपा की तरह बसपा धन्ना सेठों से रुपये नहीं मांगती है। विपक्षी दलों को पूंजीपति चुनाव लड़ाते हैं और बसपा के लिए उसके कार्यकर्ता तन मन धन के साथ काम करते हैं। लोगों से कहा कि इस बार प्रत्याशी वोट मांगने आए तो उनसे पिछले 10 साल का हिसाब पूछना।

आकाश ने कहा कि विपक्षी दल झूठे वादे तो कर रहे हैं लेकिन अपना पुराना रिकॉर्ड नहीं बता रहे। सरकार पर हमला करते हुए कहा कि सरकारी स्कूलों में बच्चे अंग्रेजी ठीक से पढ़ नहीं पाते हैं और देश को मॉडर्न बनाने की तैयारी की जा रही है। डिजिटल इंडिया का नारा दिया गया है लेकिन 65 फीसदी स्कूलों में कंप्यूटर नहीं हैं। जिनमें कंप्यूटर हैं वहां इंटरनेट ही नहीं है। युवाओं को नौकरी नहीं दी गई है। जनता से लूट कर उसी धनराशि से फ्री राशन देकर लोगों को बेवकूफ बनाया जा रहा है। रात में महिलाओं के लिए नौकरी न करने के सरकार के आदेश पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ऐसे प्रदेश से कैसे अपराध खत्म होगा। सरकारी नौकरी की परीक्षा लीक होने पर कहा कि जब परीक्षाएं ही लीक की जा रहीं हैं तो युवाओं को रोजगार क्या मिलेगा।

विज्ञापन

मुफ्त राशन देकर मुद्दों से ध्यान हटा रही सरकार
आकाश आनंद ने कहा कि एक ओर सरकार दावा करती है कि 80 करोड़ लोगों को प्रतिवर्ष राशन दिया जा रहा है। दूसरी ओर करोड़ों लोगों को गरीबी से बाहर निकालने का दावा किया जाता है। ऐसा कैसे संभव है कि लोग गरीबी से बाहर भी आ रहे हैं और मुफ्त राशन भी ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के आंकड़े फर्जी हैं। लोगों को गुमराह करने के लिए फर्जी आंकड़े दिए जा रहे हैं। मुफ्त राशन देकर सरकार रोजगार, महंगाई, गरीबी से लोगों का ध्यान हटाना चाहती है। बसपा सरकार में लोगों को फ्री राशन नहीं रोजगार, बेहतर कानून व्यवस्था, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा दिया गया था। सड़कों को बेहतर किया गया था। लोग आज भी बसपा सरकार के कार्यों को याद करते हैं।

लाल टोपी वाले आए टोपा पहनाकर चले गए
आकाश ने सपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि लाल टोपी वालों की बात ही क्या की जाए। लोग कहते हैं कि लाल टोपी वाले आए थे और टोपा पहनाकर चले गए। सपा ने भी सरकार में रहते हुए प्रदेश के लिए कुछ नहीं किया था। उन्होंने गौतमबुद्धनगर से प्रत्याशी राजेंद्र सोलंकी और बुलंदशहर से प्रत्याशी गिरीश चंद्र जाटव के लिए लोगों से वोट देने की अपील की। सभा में यूपी-उत्तराखंड के प्रभारी शमशुद्दीन राइन, पूर्व मंत्री राजकुमार गौतम, जिलाध्यक्ष कमल राजन, सतीश सागर, रफीक फड्डा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed