फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Air Force Day today; route diversions for heavy vehicles.

Ghaziabad News: एयरफोर्स डे आज, भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Air Force Day today; route diversions for heavy vehicles.
साहिबाबाद। यातायात पुलिस ने बृहस्पतिवार को वायुसेना दिवस के मद्देनजर भारी वाहनों के लिए यातायात एडवाइजरी जारी की है। आठ अक्तूबर को वायुसेना दिवस के मुख्य कार्यक्रम के दौरान सुबह पांच बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक ट्रांस हिंडन क्षेत्र के कई मार्गों पर भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।
विज्ञापन

एडवाइजरी के अनुसार, करन गेट से हिंडन एयर फोर्स गोल चक्कर की ओर भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। इन वाहनों को करन गेट से राजेंद्र नगर, मोहन नगर होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाना होगा। इसी तरह, रोटरी गोल चक्कर और हिंडन मेट्रो स्टेशन से हिंडन एयर फोर्स गोल चक्कर तक का मार्ग भी भारी वाहनों के लिए पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा। वहीं, करहेड़ा चौराहा से नागद्वार की तरफ भी भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। इन वाहनों को रोटरी से हिंडन मेट्रो स्टेशन से अर्थला मार्ग होते हुए जाना होगा। मोहन नगर से हिंडन एयरफोर्स गोल चक्कर की ओर जाने वाले मार्ग पर भी भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। यातायात पुलिस के अनुसार, यह प्रतिबंध वायुसेना दिवस के सुचारु आयोजन और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगाए गए हैं। डीसीपी ट्रैफिक त्रिगुण बिसेन ने बताया कि सुबह पांच बजे से ही ये डायवर्जन लागू रहेगा। उन्होंने बताया कि किसी भी व्यक्ति को जानकारी या सहायता के लिए यातायात कंट्रोल रूम के नंबर 9643322904 पर संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed