फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   After the fasting of the season, now the relief

मौसम में तेजी के बाद अब मिलेगी राहत

Sun, 02 Apr 2017 12:52 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 02 Apr 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
After the fasting of the season, now the relief
बढ़ती गर्मी - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद। इस बार मार्च अप्रैल में ही जून-जुलाई की गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन तीन अप्रैल के बाद से इस गर्मी से कुछ राहत मिलने वाली है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार तीन अप्रैल के बाद पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम कुछ ठंडा होगा और तीखी धूप से राहत मिलेगी।

विज्ञापन


अभी से मौसम में इतनी अधिक गर्मी मौसम विशेषज्ञों को भी हैरान कर रही है। शनिवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि ऐसा मौसम में जून या जुलाई के महीने में देखा जाता है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के डायरेक्टर डॉ. रंजीत सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ तीन अप्रैल को जम्मू काश्मीर में आएगा, जिसकी वजह से ठंडी हवाएं चलेंगी। पहाड़ों में बर्फबारी और ठंडी हवाओं के कारण दिल्ली एनसीआर में भी मौसम में कुछ ठंडक आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तापमान में जो लगातार वृद्धि हो रही थी, उससे कुछ राहत मिलेगी। पहाड़ों में बर्फबारी और बूंदाबांदी के आसार हैं। उन्होंने बताया कि ऐसा मौसम तीन से लेकर पांच अप्रैल तक बना रहेगा। इस महीने में औसतन जितना तापमान होना चाहिए उससे चार से पांच डिग्री अधिक तापमान है। लेकिन जल्द ही वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से कुछ राहत मिलने की संभावना है।

मौसम की मार, अभी से टायफायड के मरीज बढ़े
गाजियाबाद। मौसम में गर्मी के साथ ही अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। अस्पतालों में टायफायड और उल्टी दस्त के मरीज सबसे अधिक आने लगे हैं। तेज धूप और लू की वजह से मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है।

प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों में अभी से टायफायड और डेंगू के लक्षणों वाले मरीज आने लगे हैं। बुखार के साथ-साथ प्लेटलेट्स कम होने की समस्या देखी जा रही है। डॉ. अंशुल वार्ष्णेय ने बताया कि अभी से टायफायड और डेंगू के लक्षणों वाले मरीजों का आना चिंता का विषय है।


फीवर आदि के अलावा पेट की समस्याओं के मरीज भी काफी अधिक आने लगे हैं। छोटे बच्चों में उल्टी-दस्त की भी समस्या देखी जा रही है। जिला अस्पताल में भी जहां ओपीडी में 1200-1300 मरीज आते थे, वहां 1500 मरीज आने लगे हैं, जिसमें सबसे अधिक फीवर और उल्टी-दस्त के मरीज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed