फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   After the death of her husband, the sister is trying to sell the woman again

Ghaziabad News: पति की मौत के बाद महिला को दोबारा बेचने का प्रयास कर रही बहन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
After the death of her husband, the sister is trying to sell the woman again
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोदीनगर। निवाड़ी की एक कॉलोनी निवासी महिला ने बहन पर उसे बेचने के प्रयास का आरोप लगाया है। बहन ने उसे पहली बार 13 साल की उम्र बेचा था। अब उसके पति की मौत के बाद बहन महिला को दोबारा बेचने का प्रयास कर रही है।

मूलरूप से कोलकाता निवासी एक महिला ने पुलिस को शिकायती पत्र देेकर कार्रवाई की मांग की। महिला के अनुसार वर्तमान में उसकी उम्र 25 वर्ष है। करीब 12 साल पूर्व बहन ने उसे मोदीनगर निवासी युवक को बेच दिया था। व्यक्ति उसे पत्नी के रूप में रखने लगा। अब उसके पति की मौत हो गई है। महिला मजदूरी करती है। आरोप है कि बहन उसे दोबारा से बेचने का प्रयास कर रही है। बहन उस पर किसी अन्य के साथ जाने का दबाव बना रही है। महिला ने आशंका जताई कि अगर बहन की बात नहीं मानी तो वह उसकी हत्या करा सकती है। महिला का परिवार कोलकाता में रहता है। महिला अपने परिवार के पास कोलकाता जाना चाहती है। इसके लिए उसे आर्थिक मदद की आवश्यकता है। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय का कहना है कि आरोप गंभीर है। मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed