फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   after rain summer dawn

संशोधित : बारिश के बाद कुछ पल की मिली राहत, दोबारा बढ़ी उमस

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 07:25 PM IST
विज्ञापन
after rain summer dawn
संशोधन - बारिश के बाद कुछ पल की मिली राहत, दोबारा बढ़ी उमस कूलर की हवा भी नहीं दे रही गर्मी से राहत  माई सिटी रिपोर्टर  गाजियाबाद। पिछले कई दिनों से हो रही उमस भरी गर्मी से बरसात के बाद कुछ पल की राहत मिली, लेकिन दोबारा उमस भरी गर्मी बढ़ गई। पिछले एक सप्ताह से  बारिश न होने से कूलर की हवा भी लोगों को राहत नहीं दे रही थी। सोमवार को पूरे दिन  धूप व उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। सुबह के सात बजे धूप निकलने के चलते लोग घरों से निकलने में संकोच कर रहे थे। दिन में जिले का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया था। पूरे दिन  कड़ी धूप होने के चलते सोमवार को जो लोग घरों से बाहर निकले व छांव ढूंढते हुए दिखाई दिए। उमस भरी गर्मी से अस्पताल में बुखार, गले में दर्द, खुजली, सिर दर्द व बेचैनी के मरीज बढ़ रहे हैं। शाम को बारिश होने के बाद कुछ पल के लिए मौसम सुहावना हो गया।  घरों में बैठे लोग भी उमस भरी गर्मी से पूरे दिन परेशान हुए। बार-बार बिजली आने जाने से भी लोगों को काफी परेशानी हो रही है। बीते कई दिन से बरसात न होने से लोगों को परेशानी हो रही थी। उमस होने से सुबह से ही लोग पसीने से तर बतर रहे। सुबह होते ही लोगों का सुकून छिन जाता है। कड़ी धूप से जहां दो मिनट भी सड़क पर रुक पाना मुश्किल हो रहा है, वहीं घरों व कार्यालयों में भी लोग उमस भरी गर्मी के चलते चैन की सांस नहीं ले पा रहे थे। दिन भर गर्मी में उबलने के साथ रात को भी लोगों की परेशानियां कम नहीं हो राही थी।  सबसे अधिक परेशानियां तो महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों की है जो उमस भरी गर्मी में किसी तरह कोरोना से बचने के लिए घर के अंदर कैद हैं। फिजीशियन डा.  अंशुल वार्ष्णेय का कहना है कि इस गर्मी में खाने-पीने में सावधानी रखना जरूरी है। इसलिए हर उम्र के लोगों को खाने-पीने में सतर्क रहना चाहिए। बरसात होने के बाद परेशानी और बढ़ जाती है।  - हरी सब्जी व सलाद का प्रयोग करें।  - तली-भुनी चीजों का प्रयोग कम से कम करें।  - फ्रिज में रखी हुई चीजें खाने से बचें।  - नियमित योग करें।  - दो बार नहाएं जरूर - बासी व खटटी चीजों का प्रयोग करने से बचें।  - डिब्बा बंद व जूस पीने के बजाए फलों का सेवन करें।  --------------------- आशुतोष यादव 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed