फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   After killing his wife, he kept drinking alcohol while sitting near the dead body.

Ghaziabad News: पत्नी की हत्या के बाद शव के पास बैठ पीता रहा शराब

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
After killing his wife, he kept drinking alcohol while sitting near the dead body.
गाजियाबाद। मसूरी के मिसलगढ़ी स्थित आंबेडकर कॉलोनी में पत्नी सुनीता की हत्या करने के आरोपी सेल्समैन भारत सिंह को रविवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। उसने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने चार दिन तक पत्नी का शव घर में ही रखा। उसका इरादा मौका मिलने पर शव को ठिकाने लगाने का था लेकिन ऐसा हो नहीं सका। इन चार दिनों में उसने पत्नी के शव के पास बैठकर कई बार शराब पी। भूख लगने पर खाना भी खाया। रात को बिस्तर पर शव के पास ही सोया।
विज्ञापन

एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि उसने हत्या 28 फरवरी की रात में की थी। पुलिस को जानकारी तीन मार्च को मिली। शव से बदबू आने पर पड़ोसियों ने काॅल की थी। भारत सिंह ने पूछताछ में बताया कि उसने हत्या का कोई अफसोस नहीं हुआ। थोड़ी घबराहट जरूर हुई। इसे दूर करने के लिए उसने शराब पी। जैसे ही नशा उतरता, वैसे ही फिर से शराब पी लेता। किसी को शक न हो, इसलिए वह घर के बाहर भी गया और इस दौरान सामान्य व्यवहार किया। वह 29 फरवरी और एक मार्च को ड्यूटी पर भी गया था। घर का बाहर से ताला लगा गया था।
विज्ञापन

उसने पुलिस को बताया कि वह बाहर से खाना लाता रहा। भूख लगने पर खा लेता था। पत्नी के शव के पास ही सोता था। नशे में होने की वजह से बदबू का अहसास नहीं होता था। उसने सोच रखा था कि तीन मार्च की रात को शव को रात में ले जाएगा और कहीं दूर फेंक आएगा। कोई पूछेगा तो कह देगा कि पत्नी गुस्से में चली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




एक साल पहले हुई थी शादी
भारत ने पुलिस को बताया कि सुनीता उसकी शादी एक साल पहले हुई थी। यह उसकी दूसरी शादी थी। वह घर के पास ही परचून की दुकान करती थी। दुकान बंद होने की वजह से आसपास के लोग उसके बारे में पूछने आ रहे थे। इसलिए, वह दो दिन ड्यूटी पर गया ताकि किसी को शक न हो। भारत ने बताया कि वह शराब के ठेके पर सेल्समैन के रूप में काम करता था।

गला घोंटकर की थी हत्या
भारत ने बताया कि उसकी शराब पीने की लत से सुनीता को गुस्सा आता था। कई बार झगड़ा हो चुका था। वह सुनीता से शराब के लिए पैसे मांगता था तो वह देने से मना कर देती थी। इससे उसे बुरा लगता था। इसी वजह से उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। वह मूल रूप से हापुड़ के दरियापुर गांव का निवासी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed