फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   After killing her father-in-law, daughter-in-law cooked food for the children

Ghaziabad News: ससुर की हत्या करके बहू ने बच्चों के लिए बनाया खाना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
After killing her father-in-law, daughter-in-law cooked food for the children
गाजियाबाद। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से सेवानिवृत्त लिपिक पाती सिंह (63) निवासी डी ब्लॉक गली नंबर सात गोविंदपुरम शुक्रवार की रात जैसे ही स्कूटी लेकर मकान में घुसे तो उनकी बहू आरती ने क्रिकेट बल्ला उनके सिर में दे मारा। इससे वह लहूलुहान हो गए और गेट खोलकर बाहर की ओर भागने लगे। बहू ने ससुर की शर्ट पकड़ी और कमरे में खींचकर ले गई और बाहर आकर क्रिकेट बल्ला उठाकर ले गई। कमरे का दरवाजा बंद करके ससुर के सिर और मुंह पर पांच वार कर हत्या कर दी। उसके बाद कमरे से बाहर फर्श, दीवार और बल्ले पर लगा खून साफ किया और नहाकर बच्चों के लिए खाना बनाया और साथ खाया। पुलिस ने हत्यारोपी बहू आरती (25) पत्नी स्व. जितेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर आलाकत्ल बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

डीसीपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार की सुबह जब बहू आरती घर में पोछा लगा रही थी तो ससुर पाती सिंह ने उसे बदनीयती से पकड़ लिया और अश्लील हरकत की। विरोध करने पर पाती सिंह ने गाली गलौज की। शोर सुनकर पांच वर्षीय बेटा और चार वर्षीय बेटी रोने लगे। उसके बाद रात करीब नौ बजे जब ससुर पाती सिंह खाना खाकर घर लौटे तो क्रिकेट बल्ले से सिर पर हमला कर दिया और कमरे में ले जाकर हत्या कर दी। आरती के मोबाइल पर पाती सिंह की महिला दोस्त की कुछ चैटिंग मिली हैं। इसमें पाती सिंह के दो महिलाओं से संपर्क में होने का भेद खुला। इनमें से एक महिला प्राॅपर्टी में हिस्सा भी मांग रही थी। आरती ससुर की महिला दोस्त से बातचीत करती थी और उसे शक हुआ कि पाती सिंह महिला दोस्त को उसकी प्रॉपर्टी दे देगा। पाती सिंह घर में अधिकांश अर्धनग्नावस्था में रहता था और बहू पर गलत निगाह भी रखता था। पुलिस ने क्रिकेट बल्ला, खून से सने कपड़े और पोछा बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

इज्जत और बच्चों की भविष्य के लिए की हत्या

जनपद हापुड़ के धौलाना निवासी हत्यारोपी आरती ने प्रेसवार्ता में बताया कि उसने अपनी इज्जत और बच्चों के भविष्य के लिए ससुर की हत्या की। हत्या न करती तो वह मकान को अपनी महिला दोस्त के नाम कर देता। बताया कि उसके पति की चार साल पहले मौत हो गई थी। पति की मौत के एक माह बाद भी ससुर ने अश्लील हरकत की थी। विरोध करने पर उसने बच्चों सहित उसे घर से निकाल दिया। आरती ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर वह 15 मार्च को घर में बच्चों के साथ रहने आई। बच्चे छोटे हैं तो वह अपनी छोटी बहन को भी साथ रखती थी। घटना के दौरान बच्चे मोबाइल में गेम खेल रहे थे और उनकी बहन कमरे में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed