{"_id":"655275137129bd3f0606dba4","slug":"after-dengue-two-patients-got-fungal-infection-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-240841-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: डेंगू के बाद दो मरीजों को हुआ फंगल इंफेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: डेंगू के बाद दो मरीजों को हुआ फंगल इंफेक्शन
विज्ञापन
गाजियाबाद। डेंगू से स्वस्थ होने के बाद फंगल इंफेक्शन भी लोगों को परेशान करने लगा है। तीन दिन में दो लोगों का ऑपरेशन कर फंगल इंफेक्शन निकाला गया। ऑपरेशन के बाद दोनों के स्वास्थ्य में सुधार है।
आरडीसी स्थित वरिष्ठ नाक, कान गला रोग विशेषज्ञ डॉ. बीपी त्यागी ने बताया कि संजय नगर निवासी नवीन (30) और नाहल गुलफाम (39) की नाक में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है। दोनों को ब्लैक फंगस नाक से शुरू होकर आंख तक पहुंच गया था। डॉ. त्यागी ने बताया कि नवीन के चेहरे पर भी फंगस पहुंचने लगा था। दोनों मरीजों का ऑपरेशन करके फंगस निकाला गया। दोनों की हालत में सुधार है। डॉ. त्यागी ने बताया कि नवीन 10 दिन पहले व गुलफाम 15 दिन पहले डेंगू से स्वस्थ हुए थे। इसके बाद परेशानी बढ़ने लगी थी। आशंका है कि उन्हें ब्लैक फंगस की शिकायत डेंगू के कारण हुई हो।
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता का कहना है कि ब्लैक फंगस के बारे में कोई जानकारी नहीं है। मंगलवार को टीम भेजकर मामले की जानकारी की जाएगी। सर्विलांस अधिकारी ने कहा कि डेंगू से स्वस्थ होने के बाद 15 दिनों तक विशेष देखभाल की जरूरत है।
विज्ञापन
-- -- -- -