फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Advance drone camera will monitor the disaster site

एडवांस ड्रोन कैमरा रखेगा आपदा स्थल पर नजर

Mon, 05 Dec 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Mon, 05 Dec 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
Advance drone camera will monitor the disaster site
ड्रोन
 राहत-बचाव कार्यों के दौरान नेशनल डिजास्टर रेस्पांस फोर्स (एनडीआरएफ) की ओर से नहीं पहुंच वाली जगहों पर भी अब नजर रखी जा सकेगी, जिससे त्वरित कदम उठाए जा सकें।
विज्ञापन


एनडीआरएफ में शामिल होने वाला नया एडवांस ड्रोन कैमरा पूरे आपदा स्थल पर नजर रख सकेगा। कनाडा से खरीदे जाने वाले एडवांस ड्रोन कैमरा का एनडीआरएफ की आठवीं बटालियन में ट्रायल चल रहा है।
विज्ञापन


ड्रोन में हाई रिजोल्यूशन कैमरा होने के साथ कई एडवांस फीचर्स होंगे। कठिन परिस्थितियों में भी ड्रोन स्टेबल रह सकेगा। ड्रोन कैमरा के टेस्ट ट्रायल के बाद एनडीआरएफ की मांग के अनुसार कई बदलाव भी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनडीआरएफ का विभिन्न राहत-बचाव अभियान में संपर्क मार्ग बाधित होने पर पहुंचना मुश्किल होता है। ऐसे में, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करने के लिए उनको घटनास्थल की सटीक  जानकारी नहीं मिल पाती है।

ऐसे में, एडवांस ड्रोन कैमरा की मदद से एनडीआरएफ घटनास्थल की ग्राउंड रियलिटी का पता लगा सकेगी। आठवीं बटालियन के कमांडेंट पीके श्रीवास्तव ने बताया कि एडवांस ड्रोन कैमरा के विभिन्न चरणों में कई ट्रायल किए जाएंगे।


ट्रायल के पूरा होने के बाद उसमें एनडीआरएफ की जरूरतों के अनुसार बदलाव के लिए कनाडा की फर्म से बात की गई है। बदलावों के बाद देशभर की सभी 12 बटालियन को नए एडवांस ड्रोन मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed