{"_id":"6af6ce9c2ae54ce2560489fb","slug":"administration-on-alert-officials-inspect-chhath-ghats-in-ghaziabad-divers-and-boats-deployed-in-modinagar-an-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन मुस्तैद: गाजियाबाद में छठ घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, मोदीनगर-लोनी में गोताखोर और बोट मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन मुस्तैद: गाजियाबाद में छठ घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, मोदीनगर-लोनी में गोताखोर और बोट मौजूद
Fri, 13 Nov 2026 02:18 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 13 Nov 2026 02:18 PM IST
सार
गाजियाबाद में छठ महापर्व के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जिले के दोनों एडिशनल कमिश्नर केशव चौधरी, राज करन नय्यर और डीसीपी ट्रांस हिंडन ऋजुल ने हिंडन घाट पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
छठ घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजियाबाद में छठ पूजा की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए जिले के अधिकारी हिंडन घाट पहुंचे। एडिशनल कमिश्नर केशव चौधरी और राज करन नय्यर ने स्थिति का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
डीसीपी ट्रांस हिंडन ऋजुल भी इस दौरान उनके साथ थे। छठ पर्व के मद्देनजर पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है। जिले भर में कुल 79 घाट तैयार किए गए हैं। इन घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
सुरक्षा के लिए फायर विभाग को भी अलर्ट पर रखा गया है। हिंडन घाट पर फायर विभाग की दो गाड़ियां तैनात रहेंगी। मोदीनगर, लोनी और मुरादनगर क्षेत्रों में गोताखोरों की तैनाती की गई है। इन स्थानों पर बचाव के लिए बोट भी मौजूद रहेंगी।
विज्ञापन
