{"_id":"57c9bc854f1c1bd5352cb2ed","slug":"adityanath-declare-cm-candidate-for-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंत आदित्यनाथ को सीएम प्रत्याशी घोषित करे बीजेपी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंत आदित्यनाथ को सीएम प्रत्याशी घोषित करे बीजेपी
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Sat, 03 Sep 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘यूपी के हालात बदतर हो चुके हैं। भ्रष्टाचार और गुंडाराज यहां चरम पर है। बहन-बेटी का घर से निकलना दुश्वार है और सपा सरकार सिर्फ एक समुदाय विशेष की राजनीति कर रही है।’ यह कहना है विश्व हिंदू परिषद की नेता साध्वी प्राची का। साध्वी शुक्रवार सुबह सिहानी गांव में हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष जितेंद्र त्यागी के आवास पर पहुंचीं थी।
विज्ञापन
पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने प्रदेश की सपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उनका कहना था कि सपा के शासन में एक समुदाय विशेष को ही सुविधाएं दी जा रही हैं। यही कारण है कि कैराना, रामपुर, बरेली आदि शहरों से हिंदुओं को पलायन करना पड़ रहा है। उनका कहना था कि भाजपा को चाहिए कि वह योगी आदित्यनाथ को यूपी के सीएम पद का उम्मीदवार घोषित करे।
विज्ञापन
ऐसा न करने पर भाजपा को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। बिहार और दिल्ली के विधानसभा चुनाव के नतीजों से भाजपा को सबक लेना चाहिए। आप पार्टी के मंत्रियों के बारे में पूछने पर साध्वी ने सिर्फ इतना ही कहा कि आप ‘बेशर्म’ है।
विज्ञापन