{"_id":"6a5d2ee50920e06b850c172a","slug":"action-will-be-taken-against-those-burning-or-dumping-garbage-in-the-open-and-fines-will-be-imposed-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-21586-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: खुले में कचरा जलाने और फेंकने वालों पर होगी कार्रवाई, लगाया जाएगा जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: खुले में कचरा जलाने और फेंकने वालों पर होगी कार्रवाई, लगाया जाएगा जुर्माना
विज्ञापन
खोड़ा। नगरपालिका परिषद ने क्षेत्र को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए ठोस कचरा प्रबंधन नियम-2026 को लागू करने की तैयारियां तेज कर दी हैं। इस संबंध में शनिवार को नगरपालिका परिषद में एक विशेष बैठक भी की गई। इसमें अधिकारियों ने डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, स्रोत पर कचरे के पृथक्करण और जनजागरूकता अभियान को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया। बैठक में तय किया गया कि प्रत्येक घर और प्रतिष्ठान से नियमित रूप से कचरा एकत्र किया जाएगा। लोगों को गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने के लिए प्रेरित किया जाएगा। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने और खुले में कचरा जलाने जैसी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
नगर पालिका सफाई एवं खाद्य निरीक्षक दिव्यकांत अग्रवाल ने बताया कि टीमें घर-घर जाकर लोगों को ठोस कचरा प्रबंधन नियम-2026 की जानकारी देंगी। अभियान के दौरान लोगों को खुले में कचरा न जलाने, निर्धारित स्थान पर ही कचरा देने और स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया जाएगा। पालिका का उद्देश्य जनसहभागिता के माध्यम से खोड़ा को स्वच्छ, स्वस्थ और पर्यावरण अनुकूल नगर के रूप में विकसित करना है। वहीं डोर-टू-डोर अभियान में घर-घर जाकर गीले और सूखे कचरे के पृथक्करण की जानकारी दी जाएगी। वहीं खुले में कचरा फेंकने या जलाने वालों पर जुर्माना और नियमानुसार कार्रवाई होगी। जनसहभागिता के माध्यम से ठोस कचरा प्रबंधन नियम-2026 को प्रभावी रूप से लागू किया जाएगा।