{"_id":"5d9cd9f78ebc3e93ad105998","slug":"achivement-after-struggle-ghaziabad-news-gbd1860737167","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 हजार से शुरुआत हुई अब करोड़ाा में पुहंचा टर्नओवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 हजार से शुरुआत हुई अब करोड़ाा में पुहंचा टर्नओवर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
40 हजार से शुरूआत अब करोड़ों में पहुंचा टर्नओवर
गाजियाबाद। संघर्ष को सफलता की कुंजी बनाने वाले चंद नामों में गाजियाबाद के उद्यमी संजीव गुप्ता का नाम भी शुमार है। उनका मानना है कि हर क्षेत्र में हर दिन एक संघर्ष होता है, जिसने संघर्ष से सीख ली और वो आगे बढ़ गया। संजीव गुप्ता की कंपनी इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में 90 से ज्यादा उत्पाद तैयार करती है। उनके उत्पाद बड़े-बड़े ग्रुप को टक्कर दे रहे हैं। उत्तर प्रदेश में अपने ट्रेड में उनकी कंपनी नंबर एक पर काबिज है। कूलर, गीजर, आयरन प्रेस, किचन होम एप्लाइंस सहित अन्य उत्पाद के साथ संजीव गुप्ता देश भर में जिले का नाम रोशन कर रहे हैं।
40 हजार से की थी शुरुआत
मूलरूप से सपनावत निवासी संजीव गुप्ता ने हापुड़ के एसएसवी कॉलेज से अपनी ग्रेजुएशन पूरी की। वह बताते हैं कि गाजियाबाद आने के बाद परिवार और मित्रों के सहयोग से 40 हजार रुपये एकत्रित कर लोहे के कूलर की मेन्यूफेक्चरिंग शुरू कर दी। राजनगर में 50 गज की जगह में परिवार के लोग और दो या तीन लेबर के साथ कूलर बनाने के क्षेत्र में कदम रखा। 25 साल के अपने सफर में उन्होंने 50 गज जगह को मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र में पांच फैक्ट्री के रूप में तब्दील कर दिया। उनकी कंपनी का टर्नओवर करोड़ों में है।
संयुक्त परिवार से मिली सफलता
संजीव गुप्ता ने अपने कारोबार की शुरुआत छोटे भाई राजीव गुप्ता को साथ लेकर की। दोनों भाई के परिवार आज भी एक ही छत के नीचे मिलजुल कर रहते हैं। उद्यमी संजीव गुप्ता का मानना है कि सफलता के पीछे परिवार सबसे बड़ी मजबूती होती है। पिता स्व. प्रेमचंद गुप्ता से एक रहने की सीख मिली, हम संयुक्त हैं और यही सफलता का राज भी है।
विज्ञापन
नई पीढ़ी को भी सिखाते हैं उद्यम के गुर
अभिषेक गुप्ता और आशुतोष गुप्ता अपने पिता संजीव के कारोबार में बखूबी साथ देते हैं। अपने पिता से उन्हें हर कदम सीख मिलती है। संजीव गुप्ता बताते हैं कि क्वालिटी, आफ्टर सेल सर्विस और व्यवहार व्यापार के लिए सबसे बड़ी चीज है, जिसे आने वाली पीढ़ी को भी समझना होगा।